Nagpur News: सावनेर-छिंदवाड़ा-सिवनी मार्ग बनेगा फोरलेन, 2500 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

Nitin Gadkari: मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को जबलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सावनेर-छिंदवाड़ा-सिवनी मार्ग को फोरलेन में विकसित करने की घोषणा की। सावनेर से सिवनी के लिए अभी 2 घन्टे ही लगेंगे।
जामसांवली हनुमान पथ भी जुड़ेगा फोरलेन
जामसांवली हनुमान पथ भी जुड़ेगा फोरलेन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur News: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को जबलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सावनेर-छिंदवाड़ा-सिवनी मार्ग को फोरलेन में विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर लगभग 2500 करोड़ रुपए की लागत आएगी तथा आगामी 6 माह में कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। सावनेर से सिवनी के लिए अभी 4 घन्टे का समय लगता हैं जो फोरलेन बनने के बाद 2 घन्टे ही लगेंगे।

यह फोरलेन लगभग 150 किलोमीटर लंबा होगा। इसके निर्माण से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, क्षेत्रीय यातायात को गति मिलेगी, औद्योगिक एवं कृषि उत्पादों का परिवहन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

जामसांवली हनुमान पथ बनेंगा

चमत्कारिक हनुमान मंदिर संस्थान, जामसांवली के निवेदन पर इस फोरलेन को जामसांवली स्थित चमत्कारिक हनुमान मंदिर से जोड़ने के लिए विशेष पहल की जाएगी। इसे “हनुमान पथ फोरलेन” के रूप में विकसित किया जाएगा। यह मार्ग लगभग 21 किलोमीटर लंबा होगा, जो सौंसर क्षेत्र के बजाज चौक से नागपुर-भोपाल फोरलेन मार्ग (राजना) तक बनाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गड़करी से जामसांवली में हनुमान जन्मोत्सव के दौरान संस्थान पदाधिकारियों ने हनुमान पथ फोरलेन और सावनेर -छिंदवाड़ा-सिवनी फोरलेन की मांग की थी ।

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जामसांवली में 314 रुपए करोड़ की लागत से भव्य हनुमान लोक का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसका पहला चरण लगभग पूर्ण हो चुका है। हनुमान पथ फोरलेन से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जामसांवली पहुंचने में सुविधा होगी।

क्षेत्रीय विकास को गति

परियोजना पूर्ण होने पर छिंदवाड़ा, सिवनी एवं आसपास के जिलों के सामाजिक व आर्थिक विकास में नई ऊर्जा आएगी। साथ ही धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय जनता को आधुनिक यातायात सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com