Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब ऑनलाइन खरीद सकेंगे RSS के सिक्के और डाक टिकट, 100 साल पूरे होने पर हुए थे जारी

RSS की 100वीं वर्षगांठ पर भारत सरकार ने विशेष स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किए। कोलकाता टकसाल द्वारा निर्मित सिक्के अब ऑनलाइन खरीद के लिए उपलब्ध हैं।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 11, 2025 | 08:35 AM

RSS के शताब्दी वर्ष पर जारी स्मारक सिक्के (सोर्स: IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

RSS Commemorative Coins: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत सरकार ने एक विशेष स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया है। देश की सामाजिक-सांस्कृतिक एकता और सेवा में अहम भूमिका निभाने वाले इस संगठन की एक शताब्दी पूरी होने पर यह पहल की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RSS की स्थापना के 100 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित शताब्दी समारोह में संघ के योगदान को जमकर सराहा। नई दिल्ली में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए पीएम मोदी ने इस ऐतिहासिक मौके पर एक विशेष डाक टिकट और स्मृति सिक्का भी जारी किया।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि आरएसएस ने अपने 100 वर्ष के सफर में सेवा, एकता और समर्पण के मूल्यों को सशक्त किया है। इसी भावना को सम्मान देने के लिए विशेष स्मारक सिक्के और डाक टिकट जारी किए गए हैं।

ऑनलाइन मिलेंगे स्मारक सिक्के

कोलकाता टकसाल द्वारा ढाले गए ये सिक्के अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। सिक्कों का डिजाइन आरएसएस की विरासत और उसके योगदान को दर्शाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह सिक्का न केवल एक संग्रहणीय वस्तु है बल्कि संगठन की एक सदी की ऐतिहासिक यात्रा का प्रतीक भी है।

इसके साथ ही जारी किए गए विशेष डाक टिकट देशभर के फिलेटली ब्यूरो से प्राप्त किए जा सकते हैं। इससे डाक टिकट संग्रहकर्ताओं और आम नागरिकों को भी इस अवसर की ऐतिहासिक झलक अपने पास रखने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें:- RSS में थे फिर भी कांग्रेसी के लिए बनाते थे खाना, वो नेता जिसने सत्ता छोड़ बदली गांवों की दास्तान

इस पहल को पूरे देश में सराहना मिल रही है। कई लोग इसे उस संगठन के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि मान रहे हैं, जिसने भारत की सामाजिक-सांस्कृतिक चेतना को आकार देने में गहरा योगदान दिया है।

1925 में हुई थी आरएसएस की स्थापना

उल्लेखनीय है कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में नागपुर में आरएसएस की स्थापना की थी। एकता, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों पर आधारित यह संगठन आज देशभर में करोड़ों स्वयंसेवकों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Rss commemorative coins and stamps online available

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 11, 2025 | 08:34 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nagpur News
  • Narendra Modi
  • RSS

सम्बंधित ख़बरें

1

100 करोड़ की काली कमाई का पर्दाफाश, ED का ड्रग तस्करी नेटवर्क के 9 जगहों पर छापा

2

GST बदलाव और उच्च बोलियों के कारण सोलापुर रोड का टेंडर रद्द, MSRDC करेगा नया टेंडर

3

सोने की राह पर ‘प्लैटिनम’, यूथ में बढ़ा क्रेज, व्हाइट गोल्ड और रोज गोल्ड बनी फर्स्ट चॉइस

4

Pune News: दिवे घाट पर सुरंग का काम बना मुसीबत! अचानक ट्रैफिक रोकने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.