मंत्रिपद पाने के लिए राणा की नौटंकी, सांसद तुमाने ने किया पलटवार
- Written By: नवभारत डेस्क
नागपुर. शिवसेना सांसद कृपाल तुमाने ने सांसद नवनीत राणा व विधायक रवि राणा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अपनी सांसदी बचाने और मंत्रिपद पाने के लिए उनकी सारी नौटंकी चल रही है. राणा का जाति प्रमाणपत्र फर्जी होने का निर्णय हाई कोर्ट ने दिया और उन पर 2 लाख रुपयों का दंड भी ठोका है. इससे उनकी सांसदी खतरे में आ गई है. सुप्रीम कोर्ट के फिलहाल स्टे देने से येनकेन प्रकारेण पद बचाने के लिए राणा दंपति ने भाजपा के साथ मिलीभगत कर राजनीतिक रोटी सेंकने का प्रयास शुरू किया है.
सीएम उद्धव ठाकरे के घर के सामने हनुमान चालीसा पढ़ने की नौटंकी भी की. तुमाने प्रेस परिषद में बोल रहे थे. उनके साथ सुरेश साखरे, मंगेश काशीकर, जयदीप पेंडके व दीपक कापसे भी उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि नवनीत राणा अभिनेत्री हैं. इसलिए दिल्ली के इशारे पर कलाबाजी कर रही हैं.
अमरावती में हड़पी जमीन
राणा दम्पति ने अमरावती में बड़ी जमीन हड़प रखी है. उसके कागजात मेरे पास हैं. इसके साथ ही एक बिल्डर से मिलीभगत कर निर्माण कार्य पर भी कब्जा लिया और उस पर इमारत निर्माण शुरू किया है. अमरावती के एक व्यक्ति की संस्था हड़प ली है. साखरे ने कहा कि राणा खुद को दलित न समझें. आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से चुनकर आने के बाद दलित-आदिवासी के लिए कोई योगदान नहीं दिया. डॉ. पल्लवी तड़वी ने उच्च वर्णों के छल से सुसाइड किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने दलित दिनेश वाघमारे की हत्या की औरंगबाद में एक दलित युवा के मंदिर प्रवेश पर मारपीट की गई लेकिन इन घटनाओं पर राणा ने एक शब्द भी नहीं कहा. ऐसे में उन्हें खुद को दलित कहने का अधिकार नहीं है.
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
शिवसैनिकों ने दिखाई जगह
तुमाने ने कहा कि हनुमान चालीसा पाठन धार्मिक बात है. इसलिए वह मंदिर या खुद के घर में करें. इसका सार्वजनिक प्रदर्शन करने का प्रयास करने वाले राणा दंपति को शिवसैनकों ने उनकी जगह दिखा दी. उन्होंने कहा कि सांसदी बचाने और मंत्रिपद पाने के लिए राणा की जो नौटंकी चल रही है वह चलने वाली नहीं है.
