नागपुर में रुक-रुककर बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तापमान 29.7 डिग्री पर; उमस से मिली राहत

Nagpur Weather Update: नागपुर में रविवार को दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश हुई। बारिश से अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री रहा, जिससे शहरवासियों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
Nagpur Rain Weather Update
नागपुर शहर का मौसम AI फोटो
Published on
Updated on

Nagpur Rain Weather Update: नागपुर शहर में पिछले कुछ दिनों से जारी रुक-रुककर बारिश का दौर रविवार को भी बना रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर बीच-बीच में हल्की फुहारें पड़ती रहीं। शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश और बादलों की मौजूदगी से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। मौसम में ठंडक बढ़ने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली। हालांकि, बारिश के कारण शहर की कुछ सड़कों पर पानी जमा हो गया, लेकिन बारिश की तीव्रता कम रहने से जनजीवन पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा।

दिनभर छाए रहे बादल, दोपहर-शाम को बारिश

रविवार सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। दोपहर और शाम के समय शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश के चलते इन दिनों नागपुर का मौसम अपेक्षाकृत ठंडा और सुहावना बना हुआ है।

29.7 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को नागपुर में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य औसत से 0.8 डिग्री कम रहा। पिछले 24 घंटे की तुलना में अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

वहीं, शहर का न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य औसत से 0.6 डिग्री कम था। हालांकि, शनिवार की तुलना में रविवार को न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

बारिश से फिलहाल राहत का माहौल

रुक-रुककर हो रही बारिश ने जहां शहर की गर्मी और उमस कम की है, वहीं लगातार बादल छाए रहने से मौसम में ठंडक बनी हुई है। हालांकि, जगह-जगह जलजमाव के कारण नागरिकों को कुछ परेशानी जरूर हुई। फिलहाल नागपुर में बारिश का यह दौर शहरवासियों के लिए गर्मी से राहत देने वाला साबित हो रहा है।

Nagpur Rain Weather Update
देश के इन राज्यों पर मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट

रक्षाबंधन पर मंडरा रहे बादल

रविवार को हुई बारिश के बाद मौसम विभाग ने सुबह 8:30 बजे तक 2.2 मिमी बारिश दर्ज की। इसके बाद दोपहर को दोबारा बादल बरसे। मौसम विभाग ने रविवार की शाम 5:30 बजे तक सिटी में 3.0 मिमी बारिश दर्ज की।

इसी के साथ रक्षाबंधन के अवसर पर बारिश होने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। विभाग के अनुसार शहर में आगामी 29 अगस्त तक रोजाना बारिश होगी। अधिकतर इलाकों में बादल छाये रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना विभाग ने जताई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com