‘लावणी’ पर सियासी तूफान! येरणे का बड़ा आरोप, कहा- सुपारी देकर NCP को किया बदनाम, छवि बचाने की कवायद

NCP Lavani Video Controversy: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के शहर कार्यालय में दिवाली मिलन कार्यक्रम के दौरान हुई ‘लावणी’ प्रस्तुति का वीडियो वायरल होने से सियासी हलचल मच गई है।
NCP Lavani Video Controversy: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के शहर कार्यालय में दिवाली मिलन कार्यक्रम के दौरान हुई ‘लावणी’ प्रस्तुति का वीडियो वायरल होने से सियासी हलचल मच गई है।
एनसीपी लावणी वायरल वीडियो पर सफाई (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

NCP Politics: राष्ट्रवादी कांग्रेस अजित पवार गुट के शहर पार्टी कार्यालय में दिवाली मिलन कार्यक्रम में की गई ‘लावणी’ का वीडियो वायरल होने से हंगामा मचा हुआ था। इस संदर्भ में महिला शहर अध्यक्ष सुनीता येरणे ने आरोप लगाया कि पार्टी को बदनाम करने की सुपारी देने का यह मामला है। कार्यक्रम पारिवारिक था और उसमें उपस्थित पदाधिकारी कलाकारों ने अपनी कला प्रस्तुत की थी।

उसका अलग अर्थ लगाकर वीडियो वायरल किया गया। यह गलत है। इसके पीछे कौन है उसकी पहचान हुई है और शिकायत भी की गई है। वे प्रेस-परिषद में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि पार्टी को बदनाम करने के लिए विरोधियों ने सुपारी दी। उन्होंने कहा कि पूरी तरह पारिवारिक कार्यक्रम को दूसरी ही नजर से देखा गया जो अत्यंत शर्मनाक है।

महिला की कला को किया जा रहा बदनाम

एक ओर महिला सम्मान की बात की जाती है और दूसरी ओर महिला कलाकार व उसकी कला को बदनाम किया जाता है जो अनुचित है। नृत्य प्रस्तुत करने वाली कलाकार पार्टी की पदाधिकारी है। उनका सम्मान होना आवश्यक है। जिसे गाना आता है उन्होंने गाना प्रस्तुत किया और जिसे नृत्य आता है उन्होंने नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कलाकारों का सत्कार भी किया गया लेकिन वह पूरा कार्यक्रम वीडियो में नहीं दिखाया गया।

केवल ‘लावणी’ की क्लिप को वायरल किया गया। इसके पीछे जो है उसका पता चल गया है और पार्टी नेतृत्व से शिकायत की गई है। येरणे ने कहा कि जल्द ही उसका नाम भी उजागर किया जाएगा। प्रेस-परिषद में विद्याथीं आघाड़ी विदर्भ प्रमुख माधुरी पालीवाल, जिलाध्यक्ष हर्षला चुटे, रेखा चरडे, कविता रंगारी, संगीता आमधरे, मालती गिरडकर व अन्य महिला पदाधिकारी उपस्थित थीं।

आगे अनुशासित आयोजन

पालीवाल ने कहा कि इस घटना से पार्टी अध्यक्ष या डीसीएम अजित पवार का कोई संबंध नहीं है। उनकी छवि खराब करने का यह प्रयास है। पार्टी कार्यालय में कला का प्रस्तुतीकरण हुआ जिसका गलत तरीके से प्रसार हुआ। यह गलती मान्य है लेकिन पार्टी अनुशासित है।

पार्टी की यह संस्कृति नहीं। शहराध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने कलाकारों के पार्टी में होने का अभिमान व्यक्त किया। उसके बाद आग्रह के चलते ही नृत्य की प्रस्तुति हुई। उन्होंने कहा कि आगे भी दिवाली मिलन का कार्यक्रम आयोजित होगा लेकिन वह अनुशासित होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com