- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Protest Of Lokshahi Kamgar Sanghathan In Nagpurs Ordnance Factory Various Demands For Justice Submitted To Executive Director
नागपुर की ऑर्डनंस फैक्ट्री में ‘लोकतांत्रिक मजदूर संगठन’ का आंदोलन, विभिन्न न्याय मांगों का कार्यकारी निदेशक को सौंपा ज्ञापन
ऑर्डनंस फैक्ट्री अंबाझरी के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न न्याय मांगों को लेकर 3 दिवसीय आंदोलन किया। इस वक्त वे अपनी न्याय मांगों पर अड़े रहे। जिसके बाद ऑर्डनंस फैक्ट्री अंबाझरी के कार्यकारी निदेशक को ज्ञापन सौंपा गया।
- Written By: आंचल लोखंडे

नागपुर की ऑर्डनंस फैक्ट्री में आंदोलन। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: ऑर्डनंस फैक्ट्री अंबाझरी के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न न्याय मांगों को लेकर 3 दिवसीय आंदोलन किया। इस वक्त वे अपनी न्याय मांगों पर अड़े रहे। जिसके बाद ऑर्डनंस फैक्ट्री अंबाझरी के कार्यकारी निदेशक को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें लिखित रूप में उनके समक्ष रखी गईं। बता दें कि कर्मचारियों की समस्याओं पर सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है। अब देखना होगा कि क्या और कब समाधान निकाला जाएगा।
बता दें कि आयुध निर्माणी अंबाझरी में कार्यरत लोकशाही कामगार संगठन द्वारा कर्मचारियों के लिए ओवरटाइम, वेल्फेयर पास की सुविधा, PLI स्कीम में सुधार, QA तथा मेंटेनेंस कर्मचारियों के प्रति हो रहे आर्थिक अन्याय को दूर करने, 10 से 7 बजे तक दिनपारी लिंक ड्यूटी बिनशर्त शुरू करने, OBC, SC एवं ST कर्मचारियों की समस्या निवारण के लिए स्वतंत्र कार्यालय की व्यवस्था करने, प्रशासन द्वारा कर्मचारियों के उत्पीड़न पर रोक लगाने इत्यादि मांगों को लेकर दिनांक 29/1/2025 से 31/1/2025 तक 3 दिवसीय आंदोलन किया गया।
भव्य संघर्ष द्वारसभा का आयोजन
जिसके पहले दिन कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए पर्चा वितरण तथा दूसरे दिन गेट क्रमांक 03 पर नारेबाजी की गई और तीसरे दिन दिनांक 31/1/2025 को गेट क्रमांक 03 पर सुबह नारेबाजी के साथ ही निर्माणी गेट पर भव्य संघर्ष द्वारसभा का आयोजन किया गया, जिसे यूनियन के अध्यक्ष सुदर्शन मेश्राम द्वारा संबोधित किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस सांसद प्रशांत पडोले सड़क हादसे में घायल, तेज रफ्तार ट्रक ने कार के उड़ाए परखच्चे, बाल-बाल बची जान
ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का नागपुर में आगाज, SPG से लेकर BSF तक, 29 राज्यों के 1300 पुलिसकर्मी शामिल
विदर्भ में गर्मी का तांडव! नागपुर समेत कई जिलों में पारा 40°C के पार, अगले 4 दिन होंगे बेहद खास
एनसीपी विलय पर सीएम फडणवीस ने साधी चुप्पी, विधानसभा चुनावों में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
मांगों का ज्ञापन कार्यकारी निदेशक को सौंपा
इस आंदोलन के अंतिम चरण के रूप में आज शनिवार दिनांक 1/2/2025 को दोपहर 12:00 बजे कर्मचारियों के मोर्चे के साथ मांगों का ज्ञापन निर्माणी के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य प्रबंध निदेशक, यंत्र इंडिया लिमिटेड को दिया गया। आयुध निर्माणी अंबाझरी के कार्यकारी निदेशक अजयकुमार येरपुडे ने कर्मचारियों की समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुना और सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।
ध्यानाकर्षित करने के लिए नारेबाजी
आंदोलन में अपनी मांगों पर ध्यानाकर्षित करने के लिए नारेबाजी की गई। सभी कर्मचारियों ने आंदोलन में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस आंदोलन का नेतृत्व यूनियन के अध्यक्ष सुदर्शन मेश्राम तथा महासचिव शितल अंबादे द्वारा किया गया। आंदोलन को सफल बनाने के लिए JCM-4 के सदस्य रजनीश देवकाते, प्रशांत मुनेश्वर, जगदिश गजभिये आदि लोग मौजूद थे।
Protest of lokshahi kamgar sanghathan in nagpurs ordnance factory various demands for justice submitted to executive director
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मिडिल क्लास की जेब पर बड़ा वार: मोबाइल से Netflix तक सब महंगा, अब खर्च संभालना होगा मुश्किल!
Mar 30, 2026 | 10:31 AMअवतार पूजा से शुद्धिकरण तक डिकोड हुई अशोक खरात के पाखंड की कोड लैंग्वेज, झूमर की लाइट का कोड वर्ड
Mar 30, 2026 | 10:25 AMभंडारा में आदमखोर बाघिन का आतंक, 2 हफ्तों में 2 बड़े हमले…एक मौत, ग्रामीणों ने साकोली–तिरोडा मार्ग किया जाम
Mar 30, 2026 | 10:23 AMआम खाने का ये नया तरीका देख रह जाएंगे दंग! सिर्फ 2 मिनट में तैयार करें गर्मी की ये 6 स्पेशल ड्रिंक
Mar 30, 2026 | 10:20 AMई-गवर्नेंस सुधार में नासिक पुलिस आयुक्तालय राज्य में नंबर-1, मुख्यमंत्री ने आयुक्त संदीप कर्णिक किया सम्मानित
Mar 30, 2026 | 10:20 AMऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने वनडे सीरीज पर जमाया कब्जा, दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 90 रनों से रौंदा
Mar 30, 2026 | 10:14 AMनासिक में प्याज के दाम धड़ाम, किसान बोले-लागत भी नहीं निकल रही; सरकार से हस्तक्षेप की मांग
Mar 30, 2026 | 10:11 AMवीडियो गैलरी

ग्वालियर के भितरवार थाने में महिला का हाईवोल्टेज हंगामा, ‘देवी’ आने का किया दावा; पुलिस ने चढ़ाए 50 रुपये
Mar 29, 2026 | 11:04 PM
खरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट
Mar 29, 2026 | 10:51 PM
महिलाओं को कैश…100 दिन के अंदर न्याय, असम चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता के सामने रखी ‘5 गारंटी’
Mar 29, 2026 | 10:33 PM
‘जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरा’, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:50 PM
‘गौ रक्षा का प्रस्ताव लाए सपा, तभी मिलेगा समर्थन’, अखिलेश यादव के बयान पर अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
Mar 29, 2026 | 09:44 PM
‘चुन-चुनकर असम से घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे’, सोनितपुर की रैली में अमित शाह का बड़ा वादा- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:37 PM














