गर्मियों की छुट्टियों में रेलवे का तोहफा: विदर्भ से हैदराबाद-हुबली जाना हुआ आसान, देखें शेड्यूल और टाइमिंग

Vidarbha Summer Trains: गर्मियों की छुट्टियों और भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने शुरू की प्रयागराज-हुबली समर स्पेशल एक्सप्रेस। नागपुर, हैदराबाद और हुबली के यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सीटें।
prayagraj hubli summer special train via nagpur schedule timetable
भारतीय रेल की फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Prayagraj Hubli Summer Special Train Via Nagpur: गर्मियों की छुट्टियों, धार्मिक यात्राओं के सीजन और ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। विदर्भ क्षेत्र से हैदराबाद और हुबली की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज-हुबली-प्रयागराज समर स्पेशल एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की गई है, जो नागपुर होकर गुजरेगी। इस विशेष रेल सेवा के माध्यम से यात्रियों को अतिरिक्त सीट क्षमता उपलब्ध कराई जा रही है।

ट्रेन संख्या 04113 प्रयागराज से हुबली समर स्पेशल एक्सप्रेस

यह विशेष ट्रेन 6 जून से 11 जुलाई, 2026 की अवधि के दौरान संचालित की जाएगी। यह प्रत्येक शनिवार को सुबह 5:05 बजे प्रयागराज से प्रस्थान करेगी और सोमवार को दोपहर 3:10 बजे हुबली पहुंचेगी। नागपुर के यात्रियों के लिए यह ट्रेन रविवार तड़के 5:50 बजे स्टेशन पर पहुंचेगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद सुबह 6:00 बजे आगे के सफर के लिए रवाना होगी।

ट्रेन संख्या 04114 हुबली से प्रयागराज

वापसी की दिशा में, यह ट्रेन 9 जून से 14 जुलाई, 2026 के बीच प्रत्येक मंगलवार को चलाई जाएगी। यह सुबह 9 बजे हुबली से छूटेगी और गुरुवार रात 10:40 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन बुधवार शाम 5:05 बजे नागपुर शहर पहुंचेगी और मात्र 5 मिनट के ठहराव के बाद शाम 5:10 बजे प्रयागराज की ओर प्रस्थान करेगी।

ट्रेन की मुख्य विशेषताएं और लाभ

  • फेरों की संख्या: इस विशेष ट्रेन के दोनों दिशाओं में 6-6 फेरे निर्धारित किए गए हैं।
  • कनेक्टिविटी: यह ट्रेन प्रयागराज, नागपुर, हैदराबाद और हुबली जैसे प्रमुख शहरों के बीच यात्रा को सुगम बनाएगी।
  • प्रशासन की अपील: रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या और भीड़ के दबाव को कम करने के लिए यह कदम उठाया है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए एडवांस रिजर्वेशन का लाभ उठाएं।

यह पहल विदर्भ क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार का हिस्सा है। इसी कड़ी में पर्यटकों की सुविधा के लिए नागपुर-मडगांव एक्सप्रेस और श्रद्धालुओं के लिए पंढरपुर-तिरुपति साप्ताहिक विशेष ट्रेन जैसी सेवाएं भी पहले ही शुरू या स्थायी की जा चुकी हैं। यह नई समर स्पेशल ट्रेन निश्चित रूप से गर्मियों के इस मौसम में यात्रियों के सफर को अधिक आरामदायक और सुखद बनाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com