नागपुर में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार, सीपी के आदेश पर एक्शन; 22 थाना क्षेत्रों में कार्रवाई
Nagpur Police Action: नागपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने 22 थाना क्षेत्रों में एकसाथ अभियान चलाया। महुआ शराब, देसी शराब की बोतलें जब्त की गईं और कई जगहों पर महुआ का सड़वा नष्ट किया गया।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर पुलिस कार्रवाई, अवैध शराब, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Illegal Liquor Police Action : नागपुर शहर में अवैध शराब की बिक्री बढ़ने की सूचना मिलने पर सीपी रवींद्र कुमार सिंगल ने क्राइम ब्रांच सहित सभी थानेदारों को कार्रवाई करने का आदेश दिया जिसके बाद पुलिस ने एक साथ 22 थाना क्षेत्रों में कार्रवाई को अंजाम देते हुए महुआ और देसी शराब जब्त की। कई जगहों पर महुआ का सड़वा भी नष्ट किया गया।
तहसील पुलिस ने टिमकी में मायाबाई लीलाधर होले के घर से 9 लीटर महुआ शराब, भानखेड़ा में शुभम अंबादे से 20 लीटर महुआ, दिनेश नायक से 50 लीटर महुआ, लकड़गंज पुलिस ने जूनी मंगलवारी निवासी संजय वाकुलकर से देसी शराब की 32 बोतल, विक्की माहुरे से 1 बोतल, भांडेवाड़ी पुलिस ने स्वागतनगर में पवन मोटघरे से 50 बोतल, कपिलनगर पुलिस ने रमाईनगर में मोहम्मद अल्ताफ खान से 45 बोतल, गिट्टीखदान पुलिस ने रमाई बौद्ध विहार के समीप सुंदराबाई बुद्ध गेडाम से 5 लीटर महुआ शराब, पांचपावली पुलिस ने लालगंज के महेंद्र परातेसे 12 लीटर महुआ, इमामवाड़ा पुलिस ने जाटतरोड़ी में बंडू बागेश्वर से 10 लीटर महुआ, अजीत प्रधान से 10 लीटर, अजनी पुलिस ने रामटेकेनगर टोली में नंदाबाई उर्फ सुनंदा मेश्राम से 19 बोतल देसी शराब, चंद्रनगर में सरस्वती यादव से 24 बोतल, शांतिनगर पुलिस ने गोंडपुरा में शेखर कोवे से 30 बोतल देसी, सक्करदरा पुलिस ने शामबाग में सुनील सहारे से 5 लीटर महुआ।
शहरभर में अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई
खापरखेड़ा पुलिस ने इंदिरानगर में देवीदास उइके से 11 लीटर महुआ, ओल्ड कामठी पुलिस ने चित्तरंजननगर में सूरज केराम से 35 बोतल देसी, पारडी पुलिस ने पूनापुर में रुक्मिनी नंदनवार से 15 बोतल, जरीपटका पुलिस ने इटारसी पुलिया के समीप राज वासनिक से 22 बोतल देसी, कोराडी पुलिस ने महादुला में सुनील हनवंते से 15 बोतल देसी, यशोधरानगर पुलिस ने वनदेवीनगर में रोहित पराते से 18 बोतल, विनोबा भावेनगर में छाया बागड़े से 16 बोतल, योगी अरविंदनगर में रूपा यादव 27 बोतल, कलमना पुलिस ने भरतवाड़ा में संतोष उर्फ संजू भैसारे से 20 बोतल, देवीनगर में संतोष वर्मा से 36 बोतल, न्यू कामठी पुलिस ने रामगढ़ में प्रतीक्षा पानतावने से 30 बोतल।
सम्बंधित ख़बरें
किसानों का नहीं अडानी का भला करना चाहती है सरकार, बिजली बिल माफी पर हर्षवर्धन सपकाल का बड़ा हमला
Nagpur Police: नागपुर पुलिस आयुक्तालय पहुंचीं अपर मुख्य सचिव मनीषा पाटणकर, स्मार्ट पुलिसिंग पर दिया जोर
नासिक के अंगूर से IT तक… जानिए भारत-UK डील से महाराष्ट्र की जनता को कैसे मिलेगा फायदा! CM फडणवीस ने क्या कहा
स्लो पॉइजन से लेकर सुपारी किलिंग तक प्लान हुआ था फेल, केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया चौंकाने वाला खुलासा
यह भी पढ़ें:- तंबाकू से दोस्ती नहीं, जिंदगी से कीजिए: हर साल 80 लाख मौतों की वजह तंबाकू, डॉक्टर ने किया सतर्क
अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा
पांचपावली पुलिस ने सूरज सोनवने से 5 लीटर महुआ, नाईक तालाब में विशाल देव्हारे से 5 लीटर, बैरागीपुरा में रंजना गौर से 5 लीटर, अंबाझरी पुलिस ने सुदामनगरी में भारती बतुलवार से 11 बोतल, वाड़ी पुलिस ने सोनबानगर में महादेव उर्फ मोगली कन्नोर से 10 बोतल, रामजी आंबेडकरनगर में नितिन उर्फ बादल गवई से 11 बोतल, गिट्टीखदान पुलिस ने हजारी पहाड़ में राजेश उर्फ मोनू बानेवार से 5 लीटर, आकाश उर्फ चुम्मा खंडाते से 8 लीटर, वायु सेनानगर झोपड़पट्टी में प्रशांत पडोले से 12 लीटर, एमआईडीसी पुलिस ने इंदिरा मातानगर में आजाद हरीदसिंह से 13 बोतल, हिंगना पुलिस ने एनसीआई के समीप गोपाल सिंह पटवा से 34 लीटर, सदर पुलिस ने गोवा कॉलोनी में मोहसीन खान से 7 लीटर, गोंडवाना चौक में निखिल उके से 8 लीटर और मानकापुर पुलिस ने आदित्य जाधव से 10 बोतल शराब जब्त की। सीपी ने आगे भी यह कार्रवाई जारी रखने के आदेश दिए हैं।
