-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Patanjali Food Park Inauguration Completed Farmers Of Vidarbha Will Get Relief Said Nitin Gadkari
Nagpur News: विदर्भ के किसानों को मिलेगी राहत, नागपुर में पतंजलि फूड पार्क का हुआ उद्घाटन
- Written By: आंचल लोखंडे
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि नागपुर में नया पतंजलि फूड और हर्बल पार्क विदर्भ क्षेत्र के किसानों के लिए राहत लेकर आएगा। नागपुर के मिहान में फूड पार्क का उद्घाटन संपन्न हुआ।

पतंजलि फूड पार्क का उद्घाटन संपन्न। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि नागपुर में नया पतंजलि फूड और हर्बल पार्क विदर्भ क्षेत्र के किसानों के लिए राहत लेकर आएगा। बता दें कि इस क्षेत्र में किसान आत्महत्या की कई घटनाएं हुई हैं। गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के मिहान में फूड पार्क का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर पतंजलि आयुर्वेद के सह-संस्थापक रामदेव और इसके प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण मौजूद थे। गडकरी ने विदर्भ में संतरा किसानों की भलाई के लिए उनके द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र में फलों के उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार के साथ ही उपज की अच्छी कीमत सुनिश्चित करने के लिए किए गए उपायों के बारे में भी बताया।
Nagpur, Maharashtra: On Patanjali Project, Yoga guru Baba Ramdev says, “This plant has a processing capacity of 800 tons of orange juice per day. The most important aspect is that the juice extracted here will be 100% natural—without any preservatives or added sugar. It will… pic.twitter.com/4PkWV1fbIe — IANS (@ians_india) March 9, 2025
किसानों के लिए वरदान
नागपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले गडकरी ने कहा, “नया पार्क विदर्भ क्षेत्र के किसानों के लिए राहत लेकर आएगा, जहां किसानों की आत्महत्या के कई मामले सामने आए हैं। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि मुझे लगता है कि यह केंद्र (पार्क) न केवल इस परियोजना के लिए, बल्कि संतरा उगाने वाले सभी किसानों के लिए वरदान साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संयंत्र में फलों की छंटाई, ग्रेडिंग और भंडारण का काम किया जाएगा। साथ ही फलों का छिलका और बीज सहित पूरी तरह प्रसंस्करण किया जाएगा।
Nagpur, Maharashtra: CM Devendra Fadnavis addresses the inauguration of Patanjali Food & Herbal Park pic.twitter.com/380geOzPcM — IANS (@ians_india) March 9, 2025
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
प्रतिदिन 800 टन संतरे का जूस बनाने की क्षमता
पतंजलि परियोजना के बारे में योग गुरु बाबा रामदेव कहते हैं, “इस प्लांट की प्रतिदिन 800 टन संतरे का जूस बनाने की क्षमता है। सबसे खास बात यह है कि यहां से निकाला जाने वाला जूस 100% प्राकृतिक होगा। इसमें कोई प्रिजर्वेटिव या अतिरिक्त चीनी नहीं होगी। इससे देश को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और किसानों को समृद्धि मिलेगी। इस वक्त उन्होंने पत्रकारो का जवाब देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों पर और महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद पर भी योग गुरु बाबा रामदेव ने टिप्पणी की।
सम्बंधित ख़बरें
कमरा खाली कराने से भड़का था सिरफिरा: MIDC में पूर्व किरायेदार ने मचाया उत्पात, नंदनवन निवासी महिला की हत्या
इथेनॉल विवाद में नितिन गडकरी का बड़ा एक्शन, Meta-Google समेत कई प्लेटफॉर्म पर 11 करोड़ की मानहानि का मुकदमा
CJP का दबाव, सभी छात्र छूटेंगे, अपराधी नहीं बचेंगे: महाराष्ट्र में असर, विपक्ष बोला- CM को भेजा था पत्र
3 घंटे की बारिश में सिहर उठा नागपुर: अधूरी सड़क निर्माण परियोजनाएं बनीं मुसीबत, सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन
अन्य फलों का भी यहीं होगा प्रसंस्करण
तो वही महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा की एक बहुत बड़ा हर्बल प्लांट शुरू किया गया है। संतरे का उत्पादन बढ़ाने की जरूरत है, क्योंकि जो संतरे बाजार में नहीं बिकते थे, उन्हें अब यहां खरीदा जाएगा, जिससे किसानों को फायदा होगा। अन्य फलों का प्रसंस्करण भी यहीं होगा। कोल्ड स्टोरेज की सुविधा भी जुटाई गई है। संतरे का उचित उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए एक नई नर्सरी तैयार की गई है।
Patanjali food park inauguration completed farmers of vidarbha will get relief said nitin gadkari
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Industrial Production Growth: भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर जून में 7.3 प्रतिशत तक मजबूत हुई
Jul 29, 2026 | 01:58 PMजंतर-मंतर के बाद अब भोपाल में किसानों को समर्थन देने पहुंचे GEN Z, कह दी बड़ी बात; नवभारत लाइव की खास रिपोर्ट
Jul 29, 2026 | 01:56 PMचंदा चोरी आरोपियों के लिए अयोध्या जेल में बदले नियम, सिर्फ 10 खास लोग ही कर सकते हैं मुलाकात, कैसे बीत रहे दिन
Jul 29, 2026 | 01:49 PMSL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
Jul 29, 2026 | 01:49 PMकिसान आंदोलन भोपाल: सरकार के खिलाफ बढ़ता रोष, प्रदर्शनकारियों ने की बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश
Jul 29, 2026 | 01:45 PMअमरावती फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, टिप्पर ने मौसी-भांजी को कुचला, दोनों की मौत
Jul 29, 2026 | 01:45 PMलोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM














