-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Otherwise The Sarpanch Remained Present In The Court Hc Strict On Contempt Of Court
अन्यथा अदालत में हाजिर रहे सरपंच, कोर्ट की अवमानना पर HC सख्त
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. कॉमन बायोमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटी निर्मित करने के लिए नियमों के अनुसार आवश्यक सभी तरह की मंजूरियां लेने के बावजूद सरपंच और अन्य द्वारा इसकी अनुमति प्रदान नहीं किए जाने से मेसर्स दशीन अस्पैटिक रिलीफ क्लीनिक लैब ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की. इस पर हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) देने के आदेश सरपंच और अन्य को दिए थे. इन आदेशों का पालन नहीं किया गया जिससे अब कोर्ट की अवमानना की याचिका दायर की गई. इसकी सुनवाई के बाद न्यायाधीश एएस चांदुरकर और न्यायाधीश जीए सानप ने 10 दिनों के भीतर आदेशों के अनुसार निर्णय लेने, अन्यथा 8 मार्च को अदालत में हाजिर रहने के आदेश धारगांव सरपंच को दिए.
नहीं निभाया जा रहा मूलभूत दायित्व
याचिका पर अदालत का मानना था कि पर्यावरण के प्रति सजग याचिकाकर्ता निजी जमीन पर इस तरह का प्रकल्प तैयार करने जा रहा है. इसके लिए राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से भी नियमों के अनुसार मंजूरी प्राप्त की गई. राज्य सरकार के पर्यावरण विभाग ने भी सकारात्मकता दिखाई लेकिन सरपंच इसके इच्छुक दिखाई नहीं दे रहे हैं. अलबत्ता यह सुविधा तैयार न हो इसी तरह के प्रयास हो रहे हैं. संविधान की धारा 51 (ए) (जी) के अनुसार सौंपे गए मूलभूत दायित्व को भी निभाया नहीं जा रहा है. यहां तक कि 26 जनवरी 2019 को बैठक लेकर प्रस्ताव पारित कर दिया जिसमें मंजूरी देने से साफ इनकार किया गया. इसी तरह से 18 दिसंबर 2018 को भी बैठक लेकर एनओसी देने से इनकार किया गया था. एनओसी क्यों नहीं दी जा रही, इसके कारणों का खुलासा तक नहीं किया गया.
केंद्रीय एजेंसी के स्पष्ट निर्देश
अदालत का मानना था कि केंद्रीय एजेंसी सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने 28 मार्च 2016 को अध्यादेश जारी किया था जिसके अनुसार कॉमन बायोमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटी उपलब्ध कराने तथा इसके लिए उपयुक्त जगह उपलब्ध कराने का दायित्व स्थानीय निकाय संस्थाओं का है. तमाम शर्तों का पालन करने के बाद भी याचिकाकर्ता को इसकी अनुमति नहीं दी जा रही है. अत: ग्राम पंचायत में सकारात्मक प्रस्ताव लेकर एनओसी देने के आदेश अदालत ने दिए थे जिनका पालन नहीं किया गया. अवमानना याचिका पर नोटिस जारी किए जाने के बाद सरपंच ने हलफनामा दायर किया. इसके साथ ग्राम सभा द्वारा एनओसी देने से इनकार किए जाने का प्रस्ताव भी जोड़ा. इस संदर्भ में अदालत ने आदेश में कहा कि हाई कोर्ट ने ग्राम पंचायत को निर्णय लेने के आदेश दिए थे, न कि ग्राम सभा को. इसके बाद भी ग्राम सभा में प्रस्ताव लाकर एनओसी देने से इनकार किया गया.
सम्बंधित ख़बरें
OBC Reservation Case: 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण पर 15 जुलाई से रोजाना सुनवाई करेगा हाई कोर्ट, जल्द आ सकता है फैसला
नागपुर काचीपुरा अवैध निर्माण पर राज्य सरकार का फैसला; नगर विकास विभाग ने खारिज की अपील, चलेगा मनपा का बुलडोजर
Nagpur Weather Update: रुक-रुक कर हुई बारिश से तापमान 22 डिग्री के नीचे; मौसम विभाग ने दर्ज की 7.3 मिमी वर्षा
नागपुर दीक्षाभूमि अपडेट: भंते ससाई की छुट्टी, ट्रस्टी विलास गजघाटे संभालेंगे स्मारक समिति की कमान
Otherwise the sarpanch remained present in the court hc strict on contempt of court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: फुटपाथ पर कब्जा, सड़क पर खतरा; पैदल चलना क्यों बन गया चुनौती?
Jun 25, 2026 | 10:03 AMगोंदिया में डिजिटल खेती की शुरुआत; 71,804 किसानो ने डाउनलोड किया ‘Mahavistar AI’ एप
Jun 25, 2026 | 09:55 AMExpert Tips: बच्चों में क्रिएटिविटी बढ़ाने के एक्सपर्ट टिप्स, दिमाग होगा तेज और बढ़ेगा फोकस
Jun 25, 2026 | 09:53 AMनवभारत विशेष: POK में अशांति का सूझबूझ से लाभ उठाए भारत, क्या सैन्य कार्रवाई की जाए?
Jun 25, 2026 | 09:50 AMदुनिया परमाणु खतरे से बच गई… ईरान के खिलाफ ट्रंप के सर्मथन में उतरे NATO प्रमुख मार्क रूटे, जानें क्या कहा?
Jun 25, 2026 | 09:42 AMमुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, पहली ही बारिश में डूबी ‘मायानगरी’; 1914 करोड़ खर्च के दावे भी हुए फेल
Jun 25, 2026 | 09:42 AMShare Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी की हुई मजबूत शुरुआत
Jun 25, 2026 | 09:41 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














