Nagpur News: एकतरफा प्यार और छेड़छाड़, आशिक दोबारा पहुंचा थाने, प्यार की सनक देख दंग रह गई लड़की

उपराजधानी में एकतरफा प्यार के चक्कर में पागल एक सिरफिरे आशिक की घिनौनी करतूत सामने आई। यह हैरान कर देने वाली वारदात प्रतापनगर थाना क्षेत्र में हुई।
एकतरफा प्यार और छेड़छाड़।
एकतरफा प्यार और छेड़छाड़। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नागपुर: उपराजधानी में एकतरफा प्यार के चक्कर में पागल एक सिरफिरे आशिक की घिनौनी करतूत सामने आई। यह हैरान कर देने वाली वारदात प्रतापनगर थाना क्षेत्र में हुई, जिसमें 26 वर्षीय युवती द्वारा प्यार करने से मना करने के बाद भी सनकी प्रेमी उसका पीछा करता रहा और बार-बार छेड़छाड़ करता रहा। इससे त्रस्त युवती ने आखिर अपनी शिकायत प्रतापनगर थाने में दर्ज कर 32 वर्षीय सनकी आशिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसका इश्क का भूत उतार दिया।

बता दें कि, सनकी आशिक 32 वर्षीय प्रेम (काल्पनिक नाम) है। उसने 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है और एक निजी कंपनी में काम करता है। उसी कंपनी में पीड़ित 26 वर्षीय युवती प्रिया (काल्पनिक नाम) काम करती है। प्रिया को प्रेम पसंद नहीं था। उसकी प्रेम से बात करने की कोई इच्छा नहीं रहती थी।

लड़की को मानकर बैठ गया अपना प्यार

प्रारंभ में, कार्यालय के काम के लिए बोलना आवश्यक था। लेकिन प्रिया अगर उसे देख हंस दे तो वह उसे अपना प्यार समझ बैठा था। लेकिन उसकी ग़लतफ़हमी थी। लेकिन प्रिया के दिल में उसके प्रति कोई भी चाहत नहीं थी। लेकिन प्रेम का दिल नहीं मानता था। वह प्रिया को हंसता देख अपने प्रति प्रेम की भावना संजोता था। वह प्रिया को अपना प्यार मानकर बैठ गया। अपराध जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

थाने में लिख कर दिया माफीनामा

इसी ग़लतफ़हमी के कारण प्रेम उसके करीब आने लगा। वह उससे बात करने का कोई भी अवसर नहीं चूकता था। उसे यह समझने में प्रिया ने बस देरी कर दी। प्रेम के व्यवहार से प्रिया परेशान होने लगी। आखिर परेशान होकर प्रिया ने गांधीबाग क्षेत्र के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर दी। पहली बार प्रिया ने सिरफिरे प्रेम को थाना तो दिखा दिया। लेकिन प्रेम ने माफी मांगने के बाद प्रिया ने शिकायत वापस ले ली।

प्रतापनगर में दर्ज कराई FIR

इसके बाद कुछ महीनों तक प्रिया को कोई परेशानी नहीं हुई। हालांकि, बाद में प्रेम की भावनाएं फिर भड़क उठीं। वह पिछले 4 महीनों से प्रिया का पीछा कर रहा था। वह उसे बोलने के लिए मजबूर करने लगा और उससे दुर्व्यवहार करता रहा। प्रेम हर बार प्रिया को मानसिक परेशानी का कारण बताता रहा। फिर से बार-बार होने वाली घिनौनी करतूत से प्रिया व्यथित होकर प्रतापनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 74, 78, 79, 115 (2), 351 (3) 296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर प्रेम को गिरफ्तार कर लिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com