वृद्ध ने बालिका से की छेड़खानी

rape
Photo: Social Media/ Representative Image
Published on: 
Updated on: 

नागपुर. गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में एक वृद्ध दूकानदार ने परिसर में रहने वाली 12 वर्षीय बालिका से छेड़खानी की. पुलिस ने पीड़ित बालिका के परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर आकारनगर निवासी ज्ञानेश्वर जागोबा धामनकर (64) को गिरफ्तार कर लिया.

ज्ञानेश्वर भिवसनखोरी बस्ती में माही किराना स्टोर चलाता है. शनिवार की दोपहर 2 बजे के दौरान ज्ञानेश्वर ने बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपनी दूकान के भीतर बुलाया. उसे अकेला देखकर अश्लील हरकत करने लगा. बच्ची वहां से भाग निकली और घर जाकर मां को घटना की जानकारी दी. मां ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने छेड़खानी और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर ज्ञानेश्वर को गिरफ्तार कर लिया.