-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nvcc Election Nagpur Youth Vs Old Leaders Proxy Vote Controversy
NVCC Elections: प्रॉक्सी वोट पर मचा बवाल, नागपुर के सबसे बड़े व्यापारिक चुनाव में ‘महाघमासान’ तय!
- Written By: प्रिया जैस
NVCC Proxy Vote Controversy: नागपुर के प्रमुख व्यापारिक संगठन नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स (एनवीसीसी) के चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस बार युवा व्यापारी मैदान में उतरने को तैयार हैं।

नागपुर न्यूज
Nagpur Traders Election News: 13 लाख व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख संस्थान नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स (एनवीसीसी) के चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, हलचल तेज होती जा रही है। युवा व्यापारियों में उत्साह का संचार हो गया है और वे मैदान में उतरकर पुराने खिलाड़ियों को टक्कर देने के मूड में आ गए हैं लेकिन इस बीच यह भी पता चला है कि पुराने खिलाड़ी ‘प्रॉक्सी वोट’ की जुगत में लग गए हैं और लगभग 300 सदस्यों की लिस्ट बनाई गई है।
अब यह चुनाव अधिकारी पर निर्भर करता है कि वे क्या निर्णय लेते हैं। चुनाव अधिकारी की छवि बेहतर होने से सभी न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं। एक बात तो तय है कि बुजुर्ग और युवाओं के बीच इस बार घमासान देखने को मिल सकता है।
300 प्रॉक्सी वोट जुटाने की तिकड़म
चुनाव की सुगबुगाहट को देखने हुए कुछ लोग प्रॉक्सी वोट का जुगाड़ करने के फिराक में लग गए हैं। उन्हें भी युवाओं के ‘विद्रोह’ की भनक लग चुकी है। पुराने खिलाड़ी ‘मंच’ में बने रहने के लिए पूरी तोड़फोड़ करने के मूड में आ गए हैं। हालांकि उनके इन प्रयत्नों को किसी भी वर्ग का समर्थन नहीं मिल रहा है। पूर्व अध्यक्ष भी इस जुगत के खिलाफ हैं और युवा भी। इसके बावजूद कुछ लोगों के इस प्रयास को लोग पसंद नहीं कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
धूत ट्रांसमिशन का IPO आया, 829 से 871 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड, जानें निवेश की पूरी डिटेल
Share Market में मंदी की आहट? लगातार बढ़त के बाद औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट
शराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
ITR Refund: इनकम टैक्स फाइलिंग के बाद कब आएगा आपका रिफंड, ऐसे चेक करें पैसा और अपना लाइव स्टेटस
प्रशासक ने हटवाया था नाम
वित्तीय अनियमितता और प्रॉक्सी सदस्यों की शिकायत के बाद चेंबर में प्रशासक राज आया था। प्रशासक ने जहां वित्तीय अनियमितता पर प्रहार किया था और रिपोर्ट दी थी वहीं सदस्यों की स्क्रूटनी भी गंभीरता से की थी। इसके लिए कमेटी का गठन किया गया था और लगभग 340-400 नामों को सूची से हटाया गया था।
इसके बाद काफी संभल-संभलकर नये सदस्यों को जोड़ा गया था, ताकि चेंबर की छवि साफ-सुथरी बनी रहे लेकिन चुनाव के ऐन पहले इस प्रकार की हलचल पुन: चर्चा का विषय बन गई है। लोग इसके खिलाफ हैं। उनका कहना है कि अगर इस प्रयास को सफलता मिलती है तो चेंबर की कार्यप्रणाली पर पुन: सवाल उठेंगे। इतना ही नहीं प्रशासक राज की याद भी कई लोग ताजा करने लगे हैं।
1 व्यक्ति 100 आवेदन
जानकारी के अनुसार 1 व्यक्ति ने 100, 1 ने 70 और 1 व्यक्ति ने 85 फार्म जमा कराये हैं। यह कंपनी लॉ के अनुरूप नहीं है। इस विषय पर बुधवार को निर्णय होने वाला है। देखना है कि एक व्यक्ति के इतने फॉर्म को मंजूरी दी जाती है या फिर रद्द किया जाता है। ऐन एजीएम के पूर्व ऐेसा होने से सभी सुनियोजित तरीके से प्रयास का रूप दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें – पेट्रोल नहीं, खाना नहीं…किसान आंदोलन से नागपुर बंद! लगा 30 किमी लंबा जाम, 12 घंटे से फंसे लोग
कमर कस रहे हैं कई
अब कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी जिद पर अड़ गए हैं, ऐसे में युवाओं ने कमर कसनी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि अगर ‘सम्मानपूर्वक’ लोग अपना पद नहीं छोड़ते हैं और दूसरों को मौका नहीं देते हैं तो वे चुनाव में उतरने को तैयार हैं। इसमें कुछ नाम भी सामने आ रहे हैं।
कोर कमेटी की बैठक रद्द
सूत्रों ने बताया कि चेंबर की कोर कमेटी की बैठक मंगलवार को रात में रखी गई थी लेकिन ऐन वक्त पर बैठक को रद्द कर दिया गया। वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा ऐसा क्यों किया गया, यह समझ से परे है। हालांकि इस पर कोई भी मुंह खोलने को तैयार नहीं है। कोर कमेटी की बैठक होने से ‘लड़ाई’ को विराम दिया जा सकता है लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
Nvcc election nagpur youth vs old leaders proxy vote controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी के विरोध में पृथ्वीराज चव्हाण का पुतला दहन, धाराशिव में शिवसेना-NCP में झड़प
Aug 05, 2026 | 12:36 PMPM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
Aug 05, 2026 | 12:32 PMछतरपुर में छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ खोला मोर्चा, गर्ल्स टॉयलेट इस्तेमाल करने सहित लगाए गंभीर आरोप
Aug 05, 2026 | 12:27 PMकेंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया सारनाथ का दौरा, संरक्षण और प्रबंधन को लेकर ASI के साथ की बैठक
Aug 05, 2026 | 12:26 PMकपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
Aug 05, 2026 | 12:25 PMप्रदीप रावत के निधन पर उमड़ा सितारों का दुख, जेनेलिया और यशपाल शर्मा ने शेयर की यादें
Aug 05, 2026 | 12:25 PMGraveyard Dating: क्या है Gen Z का नया रिलेशनशिप ट्रेंड? आखिर क्यों कब्रिस्तान में डेट पर जा रहे हैं युवा
Aug 05, 2026 | 12:12 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














