8 महीने बाद मनपा ने दिए नियुक्ति के आदेश, डाक से भेजे 177 अपॉइंटमेंट लेटर
Nagpur NMC News: नागपुर मनपा ने विभिन्न इकाइयों के तहत 5 संवर्गों में भर्ती के लिए ली गई परीक्षा के ठीक 8 महीने बाद प्रशासन नींद से जागा है। नागपुर मनपा ने अब जाकर नियुक्ति पत्र जारी किए है।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर महानगर पालिका (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur NMC News: मनपा में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने गत दिसंबर में विभिन्न इकाइयों के तहत 5 संवर्गों में भर्ती के लिए परीक्षा ली गई थी लेकिन सफल परीक्षार्थियों को नियुक्ति के लिए 8 माह तक इंतजार करना पड़ा। अब मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी के निर्देश पर 177 लोगों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए।
मनपा ने जूनियर इंजीनियर (सिविल इंजीनियरिंग), सिविल इंजीनियरिंग सहायक, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), वृक्ष अधिकारी, नर्स के लिए दिसंबर 2024 में भर्ती प्रक्रिया पूरी की थी। ऑनलाइन तरीके से हुई प्रक्रिया में 25 जूनियर इंजीनियर (सिविल इंजीनियरिंग) के पद के लिए परीक्षा ली गई। इसके बाद सिविल इंजीनियरिंग सहायक के पद के लिए 104, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पद के लिए 3, वृक्ष अधिकारी के पद के लिए 4 और नर्स के लिए 41 लोगों का चयन किया गया। इन्हें पंजीकृत डाक से नियुक्ति के आदेश भेजे गए हैं।
27 शहरों में ऑनलाइन लिखित परीक्षा
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए पारदर्शी तरीके से 20 से 27 मार्च 2024 तक सरकार द्वारा अधिकृत एक निजी संगठन के माध्यम से महाराष्ट्र के 27 शहरों में ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी, जैमर, पुलिस सुरक्षा रखी गई थी। साथ ही परीक्षा को नियंत्रित करने के लिए नागपुर महानगर पालिका के अधिकारी/कर्मचारी भी परीक्षा केंद्र पर मौजूद थे। कुल 33,247 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
नागपुर में अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पुलिस-राजस्व विभाग अलर्ट; बावनकुले ने दिए कड़े कार्रवाई के आदेश
नागपुर में RSS मुख्यालय के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात; इलाके में मचा हड़कंप
आसमान से बरस रहे आग के गोले! 44.4 डिग्री ने बढ़ाई मुसीबत, नागपुर में जनजीवन गर्मी से अस्त-व्यस्त
परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर परीक्षार्थियों की मेरिट सूची मनपा की वेबसाइट पर प्रकाशित करने से पूर्व उनकी जानकारी हेतु उनकी उत्तर पुस्तिकाएं उन्हें भेज दी गई थीं। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची के साथ-साथ चयन एवं प्रतीक्षा सूची का प्रारूप भी प्रकाशित किया गया।
वेबसाइट पर अंतिम चयन सूची
सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार प्रारूप चयन और प्रतीक्षा सूची के अनुसार उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों/प्रमाणपत्रों का सत्यापन मनपा मुख्यालय में किया गया था। उम्मीदवारों का अंतिम चयन और प्रतीक्षा सूची 30 जुलाई 2024 को मनपा की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई।
यह भी पढ़ें – अब फेशियल अटेंडेंस एप से सफाई कर्मचारियों पर होगी पैनी नजर, तय होगी जिम्मेदारी
इस प्रक्रिया में चयन सूची में कुल 245 उम्मीदवारों में से 24 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। कुल 44 उम्मीदवारों को समानांतर आरक्षण में शामिल किया गया था। इसलिए उनके दस्तावेजों को सत्यापन के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया गया था। संबंधित विभाग से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद इन उम्मीदवारों की नियुक्ति के संबंध में प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
