गडकरी वाड़ा में लगा जनता का दरबार! नितिन गडकरी ने मौके पर ही अफसरों को दिए समस्याएं सुलझाने के निर्देश

Gadkari Public Outreach: नागपुर के गडकरी वाड़ा में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
Nitin Gadkari Public Grievance Hearing
नागपुर के गडकरी वाड़ा में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रमफोटो सोर्स-x
Published on
Updated on

Nitin Gadkari Public Grievance Hearing: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के रविवार को महल स्थित गडकरी वाड़ा में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याओं पर प्रशासन को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। गडकरी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देकर नागरिकों की शिकायतों का समाधान करने के आदेश दिए, जनसंपर्क कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। उन्होंने विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन गडकरी को सौंपे।

इस दौरान नागपुर महानगरपालिका, नागपुर सुधार प्रन्यास, जिलाधिकारी कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन, सेतु कार्यालय, महावितरण, दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र और सीआरसी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। गडकरी ने संबंधित विभागों से जुड़े आवेदनों को अधिकारियों के समक्ष रखते हुए उन पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा।

दिव्यांगों को आवश्यक सामग्री देने के निर्देश

इस दौरान दिव्यांग नागरिकों ने कृत्रिम अंग सहित विभिन्न आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर नितिन गडकरी ने सीआरसी के अधिकारियों को संबंधित दिव्यांगों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, उन्होंने जरूरतमंदों को योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने पर भी जोर दिया।

वहीं कार्यक्रम में कुछ नागरिकों ने पूर्व में सौंपे गए आवेदनों पर कार्रवाई होने और समस्याओं का समाधान किए जाने पर गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया। नितिन गडकरी ने अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से समझकर उनका उचित समाधान करने के निर्देश दिए।

Nitin Gadkari Public Grievance Hearing
पालकमंत्री भोयर ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, आयुष्मान कार्ड और अस्पताल सुविधाओं पर फोकस

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित खिलाड़ियों का सम्मान

नितिन गडकरी ने आर्मी कैंटोनमेंट के मिक्स्ड मार्शल आर्ट खिलाड़ियों से मुलाकात की। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर नितिन गडकरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में नागरिकों, महिलाओं, ज्येष्ठ नागरिकों और खिलाड़ियों से जुड़े विभिन्न मामलों पर भी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com