आवेदन, आभार और उम्मीदें... नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के जनसंपर्क कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

Nagpur Jansampark Program: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर जनसंपर्क कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
Nitin Gadkari Jansampark Program Nagpur
जनसंपर्क कार्यक्रम लोगों की समस्याएं सुनते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nitin Gadkari Jansampark Program: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के जनसंपर्क कार्यक्रम में नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। नागपुर महानगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली शानदार जीत पर नागरिकों ने गडकरी को शुभकामनाएं और बधाई दीं। साथ ही कई लोगों ने पूर्व जनसंपर्क कार्यक्रमों में की गई कार्रवाई से अपनी समस्याएं सुलझने पर आभार भी व्यक्त किया।

खामला चौक स्थित जनसंपर्क कार्यालय में सुबह से ही नागरिकों की भीड़ लगी रही। कोई अपनी समस्याओं के आवेदन देने आया था तो कोई सदिच्छा भेंट करने और धन्यवाद व्यक्त करने। गडकरी के कार्यालय द्वारा किए गए सतत फॉलोअप के कारण लंबे समय से लंबित प्रशासनिक कार्य पूरे होने पर नागरिकों ने कृतज्ञता जताई। इस अवसर पर कई वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों ने भी गडकरी से मुलाकात की।

गडकरी से किसने क्या मांग की?

वरिष्ठ नागरिकों ने श्रावणबाल योजना, संजय गांधी निराधार योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से सहायता मिलने के संबंध में ज्ञापन दिए। मंत्री गडकरी ने उपस्थित अधिकारियों को वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक सहयोग देने के निर्देश दिए। वहीं दिव्यांग नागरिकों ने सरकारी योजनाओं से सहायता और कृत्रिम अंग (आर्टिफिशियल लिम्ब्स) उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जनसंपर्क कार्यक्रम के माध्यम से लाेगों की समस्याओं पर तत्काल ध्यान दिया गया। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि भी अपनी संस्थागत समस्याओं के साथ उपस्थित हुए। कुछ संस्थाओं ने निधि, भूमि एवं अनुमति संबंधी मुद्दे उठाए, जबकि सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने अपने समुदाय से जुड़े प्रश्नों एवं गतिविधियों के लिए सहयोग का अनुरोध किया।

मंत्री मंत्री व नागपुर सांसद नितिन गडकरी ने सभी नागरिकों की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसंपर्क कार्यक्रम में नागपुर महानगरपालिका, जिलाधिकारी कार्यालय, सेतु कार्यालय, नासुप्र तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे जिससे आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान अधिक प्रभावी ढंग से संभव हुआ।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com