NHM कर्मचारियों का सेवा समायोजन, 10 वर्ष पूरे करने वालों को राहत, नई ठेकेदारी नियुक्तियों पर उठे सवाल

Nagpur Health News: महाराष्ट्र एनएचएम में 10 वर्ष से अधिक सेवा दे चुके कर्मचारियों के सेवा समायोजन का रास्ता साफ हुआ है, वहीं नई ठेकेदारी भर्तियों से भविष्य की नीति पर सवाल उठ रहे हैं।
Service adjustment for NHM employees: Relief for those who have completed 10 years of service
प्रतीकात्मक तस्वीरफोटो सोर्स- सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • NHM में 10 साल से अधिक सेवा वाले पात्र कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता खुला।

  • 2026 में भी कई पदों पर ठेकेदारी भर्ती जारी, नई नियुक्तियों पर सवाल।

  • कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा और भविष्य के लिए स्पष्ट नीति की मांग।

National Health Mission: राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान (एनएचएम) में वर्षों से ठेकेदारी आधार पर सेवा दे रहे कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता खुलने से पुराने कर्मचारियों में राहत और खुशी का माहौल है। इसी फैसले के बाद स्वास्थ्य विभाग में नई नियुक्तियों की व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

एक ओर 10 वर्ष या उससे अधिक समय तक सेवा देने वाले पात्र कर्मचारियों को विशेष निर्णय के तहत नियमित पदों पर सेवा समायोजन का अवसर दिया गया है, वहीं दूसरी ओर विभिन्न पदों के लिए ठेकेदारी भर्ती प्रक्रिया जारी है।

राज्य शासन के 4 नवंबर के निर्णय के अनुसार एनएचएम में 10 वर्ष या उससे अधिक सेवा पूरी करने वाले पात्र कर्मचारियों को उपलब्ध नियमित रिक्त पदों पर सेवा समायोजन करने को मंजूरी दी है। यह निर्णय एक बार की विशेष व्यवस्था के रूप में लागू किया गया है। इसके बाद 2026 में पात्र कर्मचारियों की अंतिम सूची भी जारी की गई है लेकिन अब चर्चा का केंद्र अगली भर्ती प्रक्रिया बन गई है।

एनएचएम की आधिकारिक जानकारी के अनुसार 2026 में समुदाय स्वास्थ्य अधिकारी, प्रकल्प संचालक तथा राज्य स्वास्थ्य यंत्रणा संसाधन केंद्र सहित विभिन्न पदों के लिए ठेकेदारी आधार पर भर्ती के विज्ञापन जारी किए गए हैं। इससे सवाल उठ रहा है कि पुराने कर्मचारियों को लंबे समय की सेवा के बाद नियमितीकरण का अवसर दिया जा रहा है तो नई पीढ़ी के कर्मचारियों के लिए सेवा व्यवस्था क्या होगी।

Service adjustment for NHM employees: Relief for those who have completed 10 years of service
Pimpri Chinchwad Water Cut: MIDC ने लागू की 10% पानी कटौती, 31 अगस्त 2027 तक रहेगा असर

स्पष्ट नीति ही नहीं बनी

एनएचएम में आज नियुक्त होने वाला कर्मचारी क्या भविष्य में 10 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद इसी तरह के विशेष निर्णय की प्रतीक्षा करेगा या स्वास्थ्य विभाग भविष्य के मैनपॉवर के लिए शुरुआत से ही स्पष्ट, पारदर्शी और दीर्घकालीन सेवा नीति तैयार करेगा। यह सवाल अब केवल कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा तक सीमित नहीं है।

नागपुर शहर स्वास्थ्य व्यवस्था में डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, तकनीकी विशेषज्ञों और सहायक कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में नियुक्ति का स्वरूप, वेतन, जिम्मेदारी और भविष्य की सेवा सुरक्षा को लेकर स्पष्ट नीति होना जरूरी माना जा रहा है।

Service adjustment for NHM employees: Relief for those who have completed 10 years of service
पुणे-पिंपरी में बॉस फ्रॉड का नया जाल: सीईओ और डायरेक्टर्स के नाम पर साइबर ठगों द्वारा कर्मचारियों से ठगी

ठेकेदारी पद्धति का दायरा बढ़ने पर सवाल

एनएचएम में विभिन्न पदों पर ठेकेदारी नियुक्तियां लंबे समय से होती रही हैं। 2026 में भी अलग-अलग पदों के लिए ऐसी भर्ती प्रक्रिया जारी रहने से स्वास्थ्य विभाग में कंत्राटीकरण के बढ़ते दायरे पर चर्चा शुरू हुई है। हालांकि उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के अनुसार सभी पदों के लिए एक जैसी चयन प्रक्रिया नहीं है। पद की प्रकृति के अनुसार भर्ती प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com