-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Navbharat Impact Aiims Issues Directives No Medicine Without Prescription Format
नवभारत IMPACT: AIIMS प्रशासन ने दिए निर्देश, प्रिस्क्रिप्शन फॉर्मेट के बिना दवाई नहीं
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur AIIMS: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान संस्थान में डॉक्टरों के हस्ताक्षर या सील के बिना पर्ची पर दवाइयां लिखने का मामला सामने आया था। जिस पर प्रशासन ने अब कार्रवाई की है।

नवभारत इम्पैक्ट (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur News: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में डॉक्टरों के हस्ताक्षर या सील के बिना पर्ची पर दवाइयां लिखने का मामला सामने आया था। इसको लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई। पिछले दिनों संचालक ने विभाग प्रमुखों की बैठक लेकर सख्त निर्देश दिये थे। निर्देश के बाद अब आदेश जारी किया गया।
इसमें स्पष्ट किया गया है कि प्रिस्क्रिप्शन फॉर्मेट के बिना कोई भी डॉक्टर मरीजों को दवाइयां नहीं लिख सकता। इसके लिए प्रिस्क्रिप्शन नमूना भी जारी किया गया है। दरअसल, एम्स में पिछले कुछ महीनों से डॉक्टर के बिना हस्ताक्षर और सील वाली पर्ची पर दवाइयां लिखी जा रही थीं। इस तरह की पर्ची पर मरीजों को 10 से 50 हजार रुपये तक की दवाइयां लिखकर दी जा रही थीं।
नवभारत की खबर का दिखा इंपेक्ट
यानी ये दवाइयां पूरी तरह से बेहिसाबी थीं। पर्ची पर डॉक्टर का नाम और हस्ताक्षर नहीं होने से मेडिकल स्टोर्स में बिल भी नहीं बन रहा था। मामूली ही नहीं बल्कि गंभीर बीमारियों में भी इसी तरह की पर्ची पर दवाइयां लिखी जा रही थीं। इस संबंध में ‘नवभारत’ में प्रकाशित खबर होने के बाद प्रभारी संचालक ने विभाग प्रमुखों की बैठक ली। इसके पश्चात अब आदेश भी जारी किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
राज्यपाल की मौजूदगी में आज होगा नासिक MUHS का दीक्षांत समारोह, कई मंत्री रहेंगे शामिल
6 साल तक बंधक बना कर रखा, नागपुर की हिंदू लड़की ने सुनाई अपहरण, यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन की आपबीती
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
क्या आपका बच्चा भी करता है शरारत और पढ़ाई से जी चुराता है? हो सकती है यह बीमारी, नागपुर AIIMS का बड़ा खुलासा
दवाई लिखने का नमूना भी दिया
आदेश में कहा गया है कि फार्मेसी एंड थेरेप्यूटिक्स कमेटी (पीटीसी) ने एम्स प्रशासन के सहयोग से दवाएं लिखने और जारी करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। दवा का प्रारूप और सभी विभागों में समान रूप से उपयोग की जाने वाली एक नमूना प्रति दी गई है। सभी डॉक्टरों को निर्देश दिया गया है कि मरीज सुरक्षा सुनिश्चित करने, दवा संबंधी त्रुटियों को कम करने और एनएबीएच मान्यता मानकों का अनुपालन बनाए रखने के लिए इन दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करें।
यह भी पढ़ें – Gold-Silver: सोने में 6,700 और चांदी में 10,700 की भारी गिरावट! निवेशकों के लिए क्या है अगला कदम?
पीटीसी समय-समय पर ऑडिट करेगी और निगरानी करेगी ताकि दवा लिखने की प्रक्रियाओं में अनुपालन और निरंतर सुधार सुनिश्चित हो सके। यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और सभी संबंधितों से इसका कड़ाई से अनुपालन अपेक्षित है।
मेडिकल में भी लापरवाही जारी
इसी तरह की लापरवाही मेडिकल में भी देखने को मिलती है। हालांकि ओपीडी का फॉर्मेट तो तय है लेकिन वार्ड में भर्ती मरीज को कई बार कागज के टुकड़े पर दवाई लिखकर दे दी जाती है। इससे संभ्रम की स्थिति भी बनी रहती है। कई बार दवाई नहीं मिलने से मरीजों के परिजनों को भटकना पड़ता है। मेडिकल प्रशासन को भी गंभीरता बरतने की आवश्यकता है।
Navbharat impact aiims issues directives no medicine without prescription format
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Wardha News: साहर PHC के वैद्यकीय अधिकारी पर कर्मचारियों के गंभीर आरोप, जांच समिति गठित
Jul 28, 2026 | 12:46 PMइंडियाज गॉट लेटेंट का नया एपिसोड हुआ लीक? मुनव्वर फारूकी और राघव जुयाल की एंट्री से मचा बवाल
Jul 28, 2026 | 12:45 PMबेदाग छवि और 42 करोड़ रुपये की संपत्ति, मोहन यादव के खिलाफ कोई आपराधिक मामले नहीं; ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Jul 28, 2026 | 12:44 PMNEET Student Protest की GenZ लड़कियों पर भड़की कंगना, बोली- माता-पिता के पैसों पर बिताती है जिंदगी
Jul 28, 2026 | 12:44 PMनागपुर NMC महासभा: अमृत-2 में धांधली व 12 जोन का प्रस्ताव; नेता संजय महाकालकर का सत्ता पक्ष पर तीखा हमला
Jul 28, 2026 | 12:38 PMCJP Protest: प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दोषियों पर एक्शन के दिए निर्देश
Jul 28, 2026 | 12:36 PMCommonwealth Games 2026: सिल्वर जीतने पर सर्वेश कुशारे को राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी बधाई
Jul 28, 2026 | 12:36 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














