नागपुर ZP बजट 2026-27: 52 करोड़ रुपये के बजट में शिक्षा-स्वास्थ्य पर जोर, CEO विनायक महामुनि करेंगे पेश
नागपुर में जेडपी का बजट 52 करोड़ रुपये के आसपास होगा। महामुनि शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर देंगे।
Nagpur ZP Budget 2026 News: जिला परिषद नागपुर का वित्तीय वर्ष 2026-27 का सेसफंड बजट इस बार 52 करोड़ रुपये के आसपास रहने की संभावना है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनायक महामुनि अगले सप्ताह बजट पेश करेंगे।
नियमों के अनुसार जिला परिषद को हर वर्ष 27 मार्च से पहले बजट प्रस्तुत करना होता है। इससे पूर्व सभी पंचायत समितियों ने अपना-अपना बजट तैयार कर प्रस्तुत कर दिया है, जबकि जेडपी बजट को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, विभिन्न विभागों के प्रस्तावों और सरकार से प्राप्त मुद्रांक शुल्क के आधार पर इस बार बजट 52 से 54 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। उल्लेखनीय है कि पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में 46.55 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
इस वर्ष मुद्रांक शुल्क से अधिक राजस्व मिलने के साथ ही बैंकों में जमा राशि पर मिलने वाला ब्याज भी बढ़ा है, जिससे बजट आकार में वृद्धि की संभावना बनी है।
जानकारी के अनुसार, इस बार बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन कक्षों की सुविधा और स्कूलों के आधुनिकीकरण पर प्राथमिकता दिए जाने के संकेत हैं।
