Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में शीतकालीन सत्र से पहले ठेकेदारों ने रोका काम, सरकार ने दिया बकाया देने का आश्वासन

Nagpur News: नागपुर में शीतकालीन सत्र से जुड़े कार्य ठेकेदारों ने बकाया 150 करोड़ में से केवल 20 करोड़ मिलने पर बंद किए। विभाग के आश्वासन के बाद अब काम फिर से शुरू होंगे।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Nov 23, 2025 | 01:04 PM

नागपुर स्थित विधान भवन (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Legislative Assembly Winter Session: अपने बकाया बिलों का भुगतान नहीं होने से नाराज ठेकेदारों ने नागपुर में आयोजित होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र से संबंधित कार्य बीते 3 दिनों से बंद कर दिया था। ठेकेदारों के कामबंद कर दिये जाने से पीडब्ल्यूडी सहित मंत्रालय तक हड़कंप मच गया।

दखल लेते हुए विभाग की मुख्य सचिव मनीषा म्हैसकर ने विभाग के मुख्य अभियंता संभाजी माने और अधीक्षक अभियंता से वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि ठेकेदारों ने लंबित बिलों का भुगतान नहीं होने से काम बंद कर दिया है।

म्हैसकर ने निधि की स्थिति की जानकारी ली और 24-25 नवंबर तक यानी 1-2 दिनों में अतिरिक्त निधि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही ठेकेदारों से बातचीत कर कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिये। अधिकारियों के अनुरोध पर ठेकेदारों ने रविवार से कार्य शुरू करने का निर्णय लिया।

सम्बंधित ख़बरें

अंबरनाथ नपा व तहसील के तोड़ू दस्ते की संयुक्त कार्रवाई, शेतकी सोसायटी की जमीन से अतिक्रमण हटाना शुरू

महावितरण की ‘स्मार्ट वसूली’,बिल नहीं भरने वालों में मचा हड़कंप, सवा लाख उपभोक्ताओं पर गिरी गाज

महाराष्ट्र को दोहरा सम्मान, अशोक चव्हाण और श्रीकांत शिंदे को बड़ी जिम्मेदारी, मैत्री समूहों का करेंगे नेतृत्व

जंगल में आग रोकने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग, वन मंत्री नाईक ने विधानसभा में दी जानकारी

केवल 20 करोड़ ही दिये

ठेकेदारों के 150 करोड़ के बिल बकाया हैं लेकिन हड़ताल के बाद उन्हें केवल 20 करोड़ रुपये ही सरकार द्वारा दिये गए। यही कारण था कि दोबारा कामबंद हड़ताल का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें:- ‘आपके पास वोट है, मेरे फंड…’, मालेगांव में प्रचार के दौरान अजित पवार के बयान से मचा सियासी हड़कंप

विधान भवन, रवि भवन, देवगिरी, हैदराबाद हाउस, विधायक निवास सहित विविध विभागों में चल रहे निर्माण व मरम्मत के कार्य बंद कर दिये गए थे। अब बकाया बिलों के भुगतान का आश्वासन मिलने पर कार्य फिर से शुरू किए जाएंगे। ठेकेदारों ने आश्वस्त किया है कि शीतकालीन सत्र शुरू होने की तारीख के पूर्व तक सारे कार्य पूर्ण कर दिये जाएंगे।

2 ने बंद नहीं किया था काम

दो दिन पूर्व जब ठेकेदारों ने कामबंद कर दिया था तो शुक्रवार को रवि भवन और कुछ बंगलों में मरम्मत का कार्य जारी था। इससे ठेकेदारों में ही फूट की चर्चा शुरू हो गई थी। जानकारी के अनुसार इस वर्ष 2 नये ठेकेदारों ने भी ठेका लिया हुआ है और उनका पहली बार कार्य चल रहा था। इसलिए उन्होंने हड़ताल का समर्थन नहीं किया और अपने हिस्से का काम जारी रखा था।

8 दिसंबर से शुरू होगा सत्र

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र 8 दिसंबर से नागपुर में आयोजित होगा। इसकी अधिसूचना राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने जारी कर दी है। पहले दिन विधानसभा का कामकाज सुबह 11 बजे और विधान परिषद का कामकाज दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

Nagpur winter session contractors strike pwd pending bills issue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 23, 2025 | 01:04 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Government
  • Nagpur
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.