नागपुर: विदेशी फूलों से सजी महफिल, ऑर्किड-लिली से रॉयल लुक, शादी सजावट में नया क्रेज
Nagpur Wedding Stage Decoration: नागपुर में शादी सीजन में फूलों की डेकोरेशन का ट्रेंड बढ़ा। ऑर्किड, लिली, गुलाब से सजावट के पैकेज 10 हजार से लेकर लाखों तक पहुंच रहे हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर शादी सजावट, फूल डेकोरेशन ट्रेंड( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nagpur Flower Decor Trends: नागपुर में सफेद आर्किड से निधिगंधा का सेट, लीलियम से व्हाइट हाउस का लुक, पिंक लिली और रोज से स्टेज का रॉयल लुक शहर की शादियों की शान बन रहा है। शादियों के सीजन के कारण फूलों की डिमांड के साथ आवक भी बढ़ गई है। शादियों में जनवासा, महफिल, स्टेज और मंडप की सजावट में एक से बढ़कर एक फूलों के इंद्रधनुषी रंग खूब रंगत बिखेर रहे हैं।
देसी गुलाब, निशिगंधा और रात रानी की महक माहौल को महक से भर रही है। वहीं आर्किड, जरबेरा, रजनीगंधा के साथ विदेशी फूलों का लुक महफिल को सजाकर रौनक में चार चांद लगा रहा है। 10,000 से शुरू हैं डेकोरेशन पैकेज फूल व्यापारी निखिल बताते हैं कि हर कार्यक्रम में बजट के अनुसार डेकोरेशन पैकेज रहता है।
शादी में फूलों से सजावट कराने का पैकेज 10,000 रुपये से शुरू होता है जो कि 1,00,000 रुपये से ऊपर जाता है। इससे भी ज्यादा बजट हो तो यह डेकोरेशन 10,00,000 का भी होता है। इसमें स्टेज, बैंक स्टेज, एंट्री गेट, फ्लोर, सीलिंग, पर्दो से लेकर फर्नीचर को भी पैकेज के अनुसार फूलों से सजाया जाता है। पैकेज के अनुसार सजावट के लिए देसी-विदेशी फूल इस्तेमाल होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Pune Minor Rape Case: दुष्कर्म का आरोपी सिक्योरिटी गार्ड फरार, POCSO के तहत केस दर्ज
चुनाव आयोग यानी बीजेपी का हेड ऑफिस? संजय राउत ने संस्थाओं की साख पर उठाए सवाल
नागपुर की 277 स्कूलों में सोलर प्रोजेक्ट अटका, बिजली का संकट; बच्चे गर्मी में बेहाल
बारामती उपचुनाव से पहले सुनेत्रा पवार को बड़ा झटका! सांगली में 35 नेताओं ने छोड़ी पार्टी, जानें क्या है कारण
10,000 रुपये के पैकेज में 50 बुके और जयमाला है। रेट बढ़ने के अनुसार बुके की संख्या बढ़ जाती है। फूलों की किस्म भी बढ़ जाती है। वहीं बुके 50 रुपये से शुरू होकर 5,000 रुपये तक जाते हैं।
दुल्हन की ज्वेलरी बंच से जयमाला का पैकेज
बताते है कि शादियों में फूलों की सजावट के पैकेज में समाई के बुके से लेकर फेरों के वक्त डाले जाने वाले फूल शामिल होते हैं। पैकेज के अनुसार गुलाब व मिक्स फूलों का बुके, जयमाला में वर-वधू की जयमाला, दुल्हन के लिए बुके, हार्ट शेप बुके, पलावर बास्केट से लेकर पूरी सजावट का ऑर्डर बुक होता है जिसकी रेंज और किस्म पैकेज के अनुसार तय हो जाती है।
दुल्हन द्वारा हल्दी, मेहंदी, बान, चाक, वेल आदि रस्मों में पहनी जाने वाली फूलों की ज्वेलरी को भी इसमें शामिल किया जाता है। विदाई की डोली, कार और घर की सजावट भी पैकेज में होती है।
थोक मार्केट में जमकर आवक
धोक फूल व्यापारी अरुण वाघुलकर बताते हैं कि इस समय लोकल के साथ-साथ आसपास से फूलों की अच्छी आवक है। फूलों के भाव भी स्थिर चल रहे हैं। शादियों में सबसे अधिक सजावटी फूलों की डिमांड है।
मल्टीकलर और थीम बेस्ड सजावट
शादियों में फूली की सजावट में मल्टीकलर डेकोरेशन के अलावा बीम बेरह सजावट की भी डिमांड है। ओरिजनल फूलों के साथ आर्टिफिशियल फूलों की सजावट भी लोग करा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-नागपुर की 277 स्कूलों में सोलर प्रोजेक्ट अटका, बिजली का संकट; बच्चे गर्मी में बेहाल
गुलाब और व्यइट आर्किड की रेड एड वाइट श्रीम, रेड एंड ग्रीन थीम, आर्किड और पत्तियों की ग्रीन एंड व्हाइट चीम, पिक एंड रेड थीम, रोज से केवल गुलाबों की श्रीम लेकर भी शादियों में सजावट हो रही है।
थीम बेस्ड सजावट 2 कलर्स में होती है। गेंदा, बेला, चमेली, लिली, रातरानी, ग्लेडुअस के साथ विदेशी फूल हैलोफोनिया, कारमेशन का प्रयोग भी फूलों की श्रीम सजावट में हो रहा है।
