बुधवार को नागपुर में सद्भावना शांति यात्रा के समापन पर रजवाड़ा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में चेन्निथला बोल रहे थे। मंच पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, अ. भा. कांग्रेस कमेटी सचिव कुणाल चौधरी, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार, सांसद श्यामकुमार बर्वे, सांसद प्रतिभा धानोरकर, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विधायक विकास ठाकरे, विधायक डा. नितीन राऊत, विधायक अभिजीत वंजारी, पूर्व मंत्री सुनील केदार, पूर्व मंत्री अनीस अहमद, पूर्व मंत्री माणिकराव ठाकरे, अतुल लोंढे, पूर्व विधायक अशोक धवड आदि उपस्थित थे।