Nagpur News: RTO चव्हाण पर FIR, साथी अधिकारी को फंसाने की साजिश का आरोप, FIR दर्ज
Nagpur RTO FIR: नागपुर RTO में बड़ा खुलासा: पदोन्नति विवाद में अधिकारी रविंद्र भुयार को झूठे केस में फंसाने की साजिश का आरोप। विजय चव्हाण सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर न्यूज
Vijay Chavan Conspiracy Case: प्रादेशिक परिवहन विभाग में आरटीओ पद पर पदोन्नति और पदस्थापन में प्रतियोगी रहे रविंद्र भुयार को झूठे मामले में फंसाने की साजिश रचने के आरोप में नागपुर ग्रामीण के प्रादेशिक परिवहन अधिकारी विजय चव्हाण सहित 6 लोगों पर सीताबर्डी थाने में मामला दर्ज किया गया।
शिकायत में बताया गया कि आरटीओ अधिकारी भुयार नागपुर शहर आरटीओ कार्यालय में कार्यरत थे। उन्हें हटाने के लिए कुछ अधिकारियों ने मिलकर योजना बनाई और एक महिला अधिकारी को गलत जानकारी देकर भुयार के खिलाफ अतिपीड़न (एट्रोसिटी एक्ट) तथा शीलभंग का झूठा मामला दर्ज कराने के लिए उकसाया।
कोर्ट में बी क्लास समरी दाखिल
नागपुर में भुयार की पदस्थापना रोकने के लिए चव्हाण ने सेवानिवृत्त अधिकारी लक्ष्मण खाड़े की मदद से नागपुर आरटीओ का अतिरिक्त प्रभार भी लिया। वहीं परिवहन विभाग में तबादलों से जुड़ीं अनियमितताओं की जांच पुलिस आयुक्त, नागपुर शहर ने विशेष एसआईटी से करवाई, जिसमें खाड़े, चव्हाण और अन्य अधिकारियों के खिलाफ सबूत मिले।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
भुयार को नुकसान पहुंचाने के लिए महिला अधिकारी को भ्रमित कर शिकायत करवाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस जांच में यह मामला झूठा पाया गया। अदालत में बी-क्लास समरी दाखिल होने के बाद न्यायालय ने पुलिस की रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया।
मिलजुल तैयार की झूठी रिपोर्ट
जनवरी 2023 में महिला अधिकारी की शिकायत की जांच के लिए आरटीओ अधिकारी हेमांगिनी पाटिल की अध्यक्षता में समिति बनाई गई थी। हेमांगिनी पाटिल और चव्हाण बैचमेट होने के कारण पाटिल ने समिति के सदस्य दीपक पाटिल के साथ मिलकर झूठी रिपोर्ट तैयार की। समिति की अशासकीय सदस्य अनीता दार्वेकर ने यह पूरा गैरकानूनी कृत्य उजागर किया।
यह भी पढ़ें – BJP vs Congress: जिले में चुनावी महाभारत! शिवकुमार यादव की वापसी से मचा हड़कंप, होगी कांटे की टक्कर
अदालत में दाखिल विभिन्न मामलों और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर रविंद्र भुयार की शिकायत पर विजय चव्हाण, दीपक पाटिल, लक्ष्मण खाड़े, हेमांगिनी पाटिल समेत पांच व्यक्तियों के खिलाफ दंडनीय अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस से अब तक कोई सूचना नहीं: चव्हाण
इस बारे में आरटीओ विजय चव्हाण ने कहा कि पुलिस द्वारा हमारे खिलाफ किसी शिकायत या मामला दर्ज किए जाने की जानकारी नहीं है। हाल ही में किसी ने परिवहन आयुक्त और एक अन्य अधिकारी के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की थी। संभव है कि उसी व्यक्ति ने यह शिकायत की हो। हमने कोई गलत काम नहीं किया है और समय आने पर अपनी बात स्पष्ट करेंगे।
