14 से 22 अक्टूबर तक नागपुर रूट की दुरंतो और मेल ट्रेनें रहेंगी लेट, चेक करें शेड्यूल

Nagpur Train Reschedule News: कल्याण-इगतपुरी रेल सेक्शन में ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण 14 से 22 अक्टूबर तक नागपुर मार्ग की कई प्रमुख ट्रेनें देरी से चलेंगी और डायवर्ट रहेंगी।
Central Railway Block Kasara
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का आगमनप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Central Railway Block Kasara: मध्य रेल द्वारा कल्याण-इगतपुरी रेल सेक्शन के कसारा यार्ड में आसनगांव-कसारा तीसरी लाइन परियोजना और इगतपुरी साइड आरएंडडी एक्सटेंशन अप यार्ड में आवश्यक बुनियादी ढांचे के विकास हेतु विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जा रहा है।

इस तकनीकी व निर्माण कार्य के कारण 14 अक्टूबर से 22 अक्टूबर के दौरान नागपुर मार्ग से होकर गुजरने वाली तथा मुंबई, हावड़ा व अन्य प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली कई एक्सप्रेस व दुरंतो ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस अवधि में कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है, जबकि कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से रवाना होंगी।

16 अक्टूबर को गीतांजलि एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी

16 अक्टूबर को हावड़ा से चलने वाली ट्रेन संख्या 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस अपने पारंपरिक मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग यानी जलगांव-नंदूरबार-वसई रोड-ठाणे होकर मुंबई पहुंचेगी।

इसके अतिरिक्त, देरी से चलने वाली ट्रेनों की सूची में प्रमुख दुरंतो व मेल गाड़ियां शामिल हैं। ट्रेन संख्या 12261 मुंबई-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को 01 घंटे 35 मिनट तथा 15 अक्टूबर को 07 घंटे 05 मिनट की देरी से मुंबई से रवाना होगी। 16 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 12870 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 07 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

देरी से चलने / रीशेड्यूल की गई ट्रेनें

Central Railway Block Kasara
आचार संहिता में नागपुर मनपा का खेल, इमरजेंसी बताकर छोटे टुकड़ों में बांटे काम, ऑफलाइन टेंडर जारी

यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें

इसी प्रकार, 17 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 03 घंटे 45 मिनट, ट्रेन संख्या 12809 मुंबई-हावड़ा मेल 04 घंटे 20 मिनट और ट्रेन संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 03 घंटे 30 मिनट विलंब से चलेगी।

आगे की तिथियों में, 18 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस 02 घंटे 15 मिनट देरी से रवाना होगी।

वहीं, 21 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस 03 घंटे और 22 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 22865 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस 03 घंटे की देरी से अपने शुरुआती स्टेशन से प्रस्थान करेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com