नागपुर में बत्तुलवार गैंग पर पुलिस का शिकंजा, 7 शातिर अपराधियों को किया तड़ीपार

Battulwar Gang Nagpur: नागपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बत्तुलवार गैंग के पांच सदस्यों समेत कुल सात शातिर अपराधियों को तड़ीपार किया है।
nagpur police tadipar action battulwar gang seven criminals 2026
भूपेंद्र बत्तुलवार तड़ीपार(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • नागपुर पुलिस ने बत्तुलवार गैंग के पांच सदस्यों समेत कुल सात शातिर अपराधियों को तड़ीपार करने के आदेश जारी किए।

  • भूपेंद्र हनुमंत बत्तुलवार को एक साल के लिए नागपुर शहर और ग्रामीण सीमा से तड़ीपार किया गया।

  • राम कुंभरे, चंदू हट्टेवार और शुभम मौदेकर को छह-छह महीने तथा अक्षय बत्तुलवार को तीन महीने के लिए तड़ीपार किया गया।

Nagpur Exile Action: नागपुर शहर में कानून एवं सुव्यवस्था को अबाधित बनाए रखने तथा गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से परिमंडल-2 के पुलिस उपायुक्त नित्यानंद झा ने बत्तुलवार गैंग और 2 अन्य अपराधियों समेत कुल 7 शातिर अपराधियों को तड़ीपार करने के कड़े आदेश जारी किए।

जानकारी के अनुसार, अंबाझरी थाना क्षेत्र में सक्रिय संगठित गिरोह बत्तुलवार गैंग के 5 सदस्यों को 6-6 माह के लिए नागपुर शहर और ग्रामीण सोमा क्षेत्र से तड़ीपार किया गया।

इनमें गैंग का मुखिया

सुदामनगरी, पांढराबोडी निवासी भूपेंद्र हनुमंत बत्तुलवार (26) को एक वर्ष के लिए तड़ीपार किया गया है। वहीं गैंग के सदस्य जयनगर निवासी राम कुंभरे (33), हिलटॉप निवासी चंदू उर्फ चंद्रेश किसन हट्टेवार (40) तथा मोहाडे लेआउट निवासी शुभम नारायण मौदेकर (28) को 6-6 माह के लिए और भूपेन्द्र के सगे भाई हिलटॉप निवासी अक्षय हनुमंत बत्तुलवार (30) को 3 माह के लिए तड़ीपार किया।

nagpur police tadipar action battulwar gang seven criminals 2026
मुंबई में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, नागपुर में AQI 300, जानें पुणे समेत पूरे महाराष्ट्र का मौसम

जिला सीमा से तड़ीपार

इसके अलावा मानकापुर थाना क्षेत्र के नामजद अपराधी गोधनी रेलवे, मानकापुर निवासी अर्जुन देव गिरी (32) और अंबाझरी थाना क्षेत्र के आदतन अपराधी पांढराबोडी, अंबाझरी निवासी सिद्धांत उर्फ सिद्धार्थ उर्फ सिद्ध शिवनाथ भारद्वाज (19) को एक वर्ष के लिए जिला सीमा से तड़ीपार किया गया।

nagpur police tadipar action battulwar gang seven criminals 2026
गड़चिरोली का पहला मॉडल सोलर विलेज बना नेवेगांव, 105 घरों में लगे सोलर पैनल

दोनों के खिलाफ 6 गंभीर अपराध

दोनों के खिलाफ 6-6 गंभीर अपराध दर्ज हैं। ज्ञात हो कि वर्ष 2026 में अब तक कुल 24 शातिर अपराधियों को तड़ीपार किया जा चुका है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल, सह पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी एवं अपर पुलिस आयुक्त विनीता शाहू के मार्गदर्शन में मानकापुर व अंबाझरी पुलिस थानों द्वारा की गई।