Nagpur News: उद्घाटन के 24 घंटे के अंदर ही नागपुर का फ्लाईओवर ध्वस्त, चकनाचूर हुई कार
नागपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। फ्लाईओवर के उद्घाटन के 24 घंटे के भीतर ही एचबी टाउन स्क्वायर पर फ्लाईओवर का कंक्रीट का एक हिस्सा टूटकर उसके नीचे से गुजर रहे एक वाहन पर गिर गया।
- Written By: प्रिया जैस
कंक्रीट स्लैब गिरा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नागपुर: पूर्व नागपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नागपुर के एचबी टाउन चौक पर फ्लाईओवर का कंक्रीट के स्लैब का हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। इस घटना के बाद से ही पूर्वी नागपुर में नवनिर्मित पारडी फ्लाईओवर पर एक बड़ी सुरक्षा चिंता उभर आई है।
पारडी फ्लाईओवर का जब एक कंक्रीट स्लैब टूटकर गिरा तो वो फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रही एक कार पर जा गिरा। अच्छी बात ये रही कि वाहन चालक को किसी तरह की चोट नहीं आई और किसी के हताहत होने की खबर भी नहीं है। हालांकि, स्लैब का टूकड़ा गिरने से कार का सामने का सिरा चूर-चूर हो गया है। इस घटना ने फ्लाईओवर की बनावट पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अधूरा रह गया था काम
बता दें कि भंडारा रोड पर यातायात की भीड़ को कम करने के लिए कई करोड़ों की लागत से बने इस फ्लाईओवर का उद्घाटन 2023 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किया गया था। हालांकि, उस समय सेंट्रल एवेन्यू और भांडेवाड़ी सेक्शन का निर्माण अधूरा रह गया था। इस लंबित कार्य को अंतिम रूप मिलने के बाद, कल यानी गुरुवार को बहुत धूमधाम से फ्लाईओवर का आधिकारिक उद्घाटन किया गया था। इस समारोह में नागपुर के पूर्व विधायक कृष्ण खोपड़े, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। कृष्णा खोपड़े ने इस अवसर को मार्क करने के लिए नए खुले पुल पर गाड़ी भी चलाई।
सम्बंधित ख़बरें
इस्तीफा वापस लेने की कोशिश बेअसर! सहकारी बैंक चुनाव पर रोक से HC का इनकार, पूर्व अध्यक्ष को नहीं मिली राहत
नागपुर ट्रैफिक को मिलेगी राहत, सालों की देरी के बाद मोमिनपुरा फ्लाईओवर ने पकड़ी रफ्तार; 70% काम पूरा
महाराष्ट्र में बिना लाइसेंस कृषि उपज व्यापार पर सख्ती: अवैध खरीदी-बिक्री करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
नागपुर के बेसा में दौड़ती कार में लगी भीषण आग, सड़क पर मची अफरा-तफरी; बड़ा हादसा टला
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
चौंकाने वाली बात यह है कि इसके उद्घाटन के 24 घंटे के भीतर ही एचबी टाउन स्क्वायर पर फ्लाईओवर का कंक्रीट का एक हिस्सा टूटकर उसके नीचे से गुजर रहे एक वाहन पर गिर गया। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन कार को काफी नुकसान पहुंचा है। इस घटना की व्यापक आलोचना हुई है और निर्माण की गुणवत्ता पर चिंता जताई गई है।
नहीं आया कोई आधिकारिक बयान
अधिकारियों ने अभी तक दुर्घटना के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन इस घटना को लेकर जनता में आक्रोश बढ़ गया है तथा कई लोग निर्माण प्रक्रिया में स्पष्ट लापरवाही के लिए जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।
