-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur On The Occasion Of Makar Sankranti Festival Sri Tekdi Ganesha Mandir Was Thronged With Visitors
नागपुर में मकर संक्रांति पर्व की उमंग, तिल-खिचड़ी व लड्डुओं का चढ़ा भोग, मंदिरों में लगा दर्शनार्थियों का तांता
- Written By: आंचल लोखंडे
मकर संक्रांति के पर्व पर उपराजधानी के मंदिरों में परंपरागत रूप से श्रद्धालुओं ने तिल खिचड़ी व लडुडुओं का भोग अपने ईष्ट के चरणों में अर्पित किया। मौसम परिवर्तन के परिप्रेक्ष्य में तिल-गुड़ के व्यंजन खाने की परंपरा है।

मकर संक्रांति पर्व पर में लगा दर्शनार्थियों का तांता। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर उपराजधानी के मंदिरों में परंपरागत रूप से श्रद्धालुओं ने तिल खिचड़ी व लडुडुओं का भोग अपने ईष्ट के चरणों में अर्पित किया। तिल संक्रांति पर्व से मौसम परिवर्तन के परिप्रेक्ष्य में तिल-गुड़ के व्यंजन खाने की परंपरा है।
संक्रांति पर्व पर जहां लोगों ने तिल-गुड़ बांटकर मीठा बोलने का संदेश दिया, वहीं, ‘वो काट…’ से आसमान गूंज उठा। सुबह से शाम तक हर उम्र के लोगों ने पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। पतंगबाजी में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। दिनभर आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से पटा रहा।
श्री टेकड़ी गणेश मंदिर
शहर के सर्वाधिक प्रसिद्ध श्री गणेश मंदिर टेकड़ी, स्टेशन रोड में दर्शनार्थियों ने प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी को तिल-गुड़ के बने व्यंजनों का भोग लगाया और नए वर्ष में सफलता की कामना की। सुबह से ही भक्तों का आगमन होना प्रारंभ हो गया था। सुबह, दोपहर व संध्याकालीन आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Ramtek Temple Bill Pass: रामटेक श्रीराम मंदिर को लेकर ऐतिहासिक फैसला, 55 साल का इंतजार खत्म
महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र खत्म, अब 7 दिसंबर से नागपुर में होगा शीतकालीन सत्र, देखें रिपोर्ट कार्ड
नागपुर में आज जुटेगा शिक्षा जगत का महाकुंभ: ‘नवभारत एजुकेशन समिट 2026’ में नई शिक्षा नीति पर होगा मंथन
नागपुरवासियों को राहत! प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज, स्थायी समिति का बड़ा फैसला
मंदिरों में लगा दर्शनार्थियों का तांता
मंदिर संस्था की ओर से तिल के व्यंजनों का प्रसाद वितरण किया गया। संक्रांति पर्व के अवसर पर तिल-गुड़ का भोग व सेवन करने की पार्श्वभूमि में परिवर्तित मौसम से होने वाले दुष्प्रभाव को सहन करने की क्षमता का निर्माण है, साथ ही ईश्वर से परिवार की सुरक्षा व सफलता की कामना की जाती है।
महाराष्ट्र की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
तिल-खिचड़ी व लडुडुओं का चढ़ा भोग
इस दिन से सूर्यनारायण उत्तर की दिशा में होना प्रारंभ होते हैं, साथ ही दिन का बढ़ना भी शुरू हो जाता है। इसी क्रम में वर्धा मार्ग स्थित श्री साईंबाबा मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर दिनभर लगी रही। मंदिर संस्था की ओर से दर्शन व प्रसाद वितरण की सुचारू व्यवस्था की गई थी। लोग एक-दूसरे को बधाई देते रहे।
Nagpur on the occasion of makar sankranti festival sri tekdi ganesha mandir was thronged with visitors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ramtek Temple Bill Pass: रामटेक श्रीराम मंदिर को लेकर ऐतिहासिक फैसला, 55 साल का इंतजार खत्म
Jul 11, 2026 | 12:22 PMThe Odyssey Mumbai Premiere: मुंबई पहुंची टीम द ओडिसी, भारतीय फैंस का प्यार देख भावुक हुआ स्पाइडरमैन
Jul 11, 2026 | 12:18 PMहाथ-पैर तोड़ दूंगा, शरद पवार गुट के सांसद का कथित धमकी भरा ऑडियो वायरल, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
Jul 11, 2026 | 12:13 PMMumbai Train Blasts की 20वीं बरसी: माहिम से बोरीवली तक नम आंखों से दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:08 PMकांगो में इबोला का ‘साइलेंट’ प्रहार: सरकारी आंकड़ों से 4 गुना भयावह हो सकता है संक्रमण, WHO ने जारी की चेतावनी
Jul 11, 2026 | 12:05 PMRohit Chandel Arrest: टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में POCSO केस दर्ज
Jul 11, 2026 | 11:57 AMबांकीपुर उपचुनाव: उम्मीदवारी मिलते ही CM सम्राट चौधरी से मिले नीरज सिन्हा, कंधों पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
Jul 11, 2026 | 11:52 AMवीडियो गैलरी

आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM













