- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Nmc Transport Budget 52458 Crores Articulated E Buses Plan
नागपुर सिटी बस का 524.58 करोड़ का बजट पेश, अब 130 यात्रियों वाली ‘आर्टिकुलेटेड’ बसें बदलेंगी शहर की सूरत
- Written By: आकाश मसने
Nagpur City Bus Budget: नागपुर मनपा ने वर्ष 2026-27 का परिवहन बजट पेश किया। प्रदूषण मुक्त सफर के लिए ई-बसों का बेड़ा बढ़ेगा और घाटा कम करने के लिए डिपो का व्यावसायिक उपयोग होगा।

नागपुर परिवहन विभाग का बजट पेश करते मनपा के अधिकारी व जनप्रतिनिधि (सोर्स: सोशल मीडिया)
NMC Transport Budget 2026-27: नागपुर महानगरपालिका के परिवहन विभाग का वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट परिवहन व्यवस्थापक डॉ. मेघना वासनकर ने सभापति मंगलताई खेकरे को पेश किया। इस बजट में नागरिकों को प्रदूषण मुक्त और आधुनिक यातायात सुविधाएं देने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। परिवहन विभाग ने माना है कि केवल टिकटों की आय से बस सेवा चलाना संभव नहीं है।
2026-27 में कुल संचालन खर्च 350 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जबकि अपेक्षित आय 190 करोड़ रुपये रहेगी। इस 150 करोड़ रुपये के घाटे को महानगरपालिका के अनुदान से पूरा किया जाएगा। इस घाटे को कम करने और आय बढ़ाने के लिए विभाग टिकट प्रणाली को बेहतर बनाने, नए बस रूट शुरू करने, डिपो पर विज्ञापन देने और डिपो का व्यावसायिक उपयोग (कमर्शियल) करने की योजना बना रहा है।
परिवहन की वित्तीय स्थिति
वर्ष 2026-27 के वार्षिक बजट में 50.28 लाख रुपये की शुरुआती शेष राशि सहित कुल 524.58 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, इस वित्तीय वर्ष में कुल खर्च 524.09 करोड़ रुपये आंका गया है, जिससे मार्च 2027 के अंत में 49.38 लाख रुपये की राशि शेष रहने की उम्मीद है। इससे पहले 2025-26 के संशोधित बजट में कुल 418.40 करोड़ रुपये की आय और 417.90 करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान था।
सम्बंधित ख़बरें
अघोरी पूजा के नाम पर ठगी, अंनिस की पहल पर कमलेश अधिकारी और पत्नी पर मामला दर्ज, ढोंगी बाबा गिरफ्तार
नासिक रिंग रोड: भूसंपादन से नाराज किसानों से मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक, समाधान की उम्मीद
बागलाण में पेट्रोल पंपों पर लगीं लंबी कतारें, सरकार कर रही ईंधन की कालाबाजारी, रोहित पवार का आरोप
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव से पहले रिसॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू, कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल; 15 लाख का ऑफर?
परिवहन बेड़ा और यात्रियों की संख्या
वर्तमान में नागपुर शहर में 580 बसों का संचालन किया जा रहा है, जिनमें 385 ई-बसें, 150 डीजल मिडी बसें और 45 मिनी बसें शामिल हैं। प्रतिदिन औसतन 1,61,000 यात्री इस सिटी बस सेवा का लाभ उठाते हैं और पूरे शहर में बसों की 7088 फेरियां लगाई जाती हैं।
पर्यावरण संवर्धन के लिए ई-बसों की बड़ी खेप
- महाराष्ट्र सरकार का अनुदान : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शहर में पर्यावरण संवर्धन के लिए 215 स्टैंडर्ड वातानुकूलित (AC) इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए 137 करोड़ रुपये का अनुदान उपलब्ध कराया है (प्रति बस 54।80 लाख रुपये)। इसमें से 105 बसें प्राप्त हो चुकी हैं, जबकि शेष बसें अगले दो महीनों में मनपा के बेड़े में शामिल हो जाएंगी।
- 15वें वित्त आयोग से मदद : केंद्र के 15वें वित्त आयोग से मिले 72 करोड़ रुपये के फंड से 144 मिडी वातानुकूलित बसें खरीदी गई हैं। इसके लिए दिसंबर 2022 में पीएमआई के साथ करार हुआ था और ये सभी 144 बसें मनपा को मिल चुकी हैं। इन बसों के लिए 5 एकड़ के विस्तृत भूखंड पर चार्जिंग स्टेशन डिपो भी बनाया गया है।
पीएम ई-बस योजना : प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत शहर को 150 मिडी ई-बसें मंजूर हुई हैं। इनमें से 75 बसें कोराडी डिपो और 75 खापरी डिपो से संचालित की जाएंगी। 14 फरवरी 2026 से इसका संचालन शुरू हो चुका है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र का मौसम: 4 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, जानें अपने जिले का हाल
130 यात्रियों की क्षमता वाली ‘आर्टिकुलेटेड बसें’ भी चलेंगी
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की संकल्पना से शहर को 25 आर्टिकुलेटेड बसें भी मिलने वाली हैं। इन बसों का संचालन शहर के आंतरिक रिंग रोड पर होगा और इनमें एक साथ 130 यात्री सफर कर सकेंगे। इन बसों के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और केंद्र सरकार से मंजूरी लेने के लिए नवंबर 2025 में प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
डिपो का आधुनिकीकरण और घाटा कम करने की योजना
वर्ष 2026-27 में इलेक्ट्रिक बस डिपो के निर्माण और बुनियादी सुविधाओं के लिए 35 करोड़ रुपये और सभी डिपो संबंधी विकास कार्यों के लिए 7 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
Nagpur nmc transport budget 52458 crores articulated e buses plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रेविस हेड की पत्नी को गाली देने वाले फैंस पर फूटा दिग्गज का गुस्सा, कहा- ये गिरे हुए और घटिया स्तर के लोग…
May 26, 2026 | 06:26 PMMLC चुनाव में ‘अड़ी बीजेपी, चिढ़े शिंदे’; सीट बंटवारे के सवाल पर आपा खो बैठे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
May 26, 2026 | 06:22 PMअघोरी पूजा के नाम पर ठगी, अंनिस की पहल पर कमलेश अधिकारी और पत्नी पर मामला दर्ज, ढोंगी बाबा गिरफ्तार
May 26, 2026 | 06:18 PMहाईकमान ने CM पद छोड़ने को कहा, सिद्धारमैया नहीं माने…दिल्ली में कांग्रेस की मैराथान मीटिंग की Inside Story
May 26, 2026 | 06:09 PMनासिक रिंग रोड: भूसंपादन से नाराज किसानों से मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक, समाधान की उम्मीद
May 26, 2026 | 06:06 PMभारत में Elon Musk को बड़ा झटका, Tesla को पछाड़ VinFast ने मचाई धूम, बिक्री में 10 गुना आगे निकली कंपनी
May 26, 2026 | 05:58 PMजबलपुर में मिशनरी स्कूल में शिक्षकों ने नहीं बदला धर्म तो नौकरी से निकाला; SP दफ्तर के बाहर प्रदर्शन
May 26, 2026 | 05:53 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM












