Nagpur Monsoon: धुआंधार बारिश ने मौसम किया कूल, 25 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी
Nagpur Weather Update: नागपुर में कई दिन बाद लोगों को उमस से राहत मिली है। नागपुर समेत इसके आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर में बारिश का अलर्ट (फाइल फोटो)
Nagpur Weather Update: नागपुर को कई दिनों से झमाझम बारिश की जरूरत थी। उमसभरी गर्मी से पूरा शहर हलाकान था। बादल अंतत: मेहरबान हुए और सोमवार की रात सिटी में धुआंधार बारिश हुई। कई इलाकों में जलजमाव देखा गया। नरेन्द्रनगर, मनीषनगर सहित अनेक अंडरब्रिज लबालब भर गए जिससे यातायात बंद करना पड़ा।
मौसम विभाग ने सोमवार की सुबह 8.30 से मंगलवार की सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटों में सिटी में 91.4 मिमी बारिश दर्ज की। उसके बाद मंगलवार को सुबह से ही धूप-छांव का मौसम बना रहा लेकिन शाम करीब 6.30 बजे बादल फिर जमकर बरसे। उसके पूर्व भी कई इलाकों में बौछारें पड़ी थीं। विभाग ने शाम 5.30 बजे तक सिटी में 0.2 मिमी बारिश दर्ज की थी। बारिश के चलते सिटी के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को सिटी का अधिकतम तापमान 29.2 डिसे और न्यूनतम तापमान 23.0 डिसे दर्ज किया गया।
25 तक रोज बारिश
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 25 अगस्त तक सिटी में रोज ही 1-2 स्पैल की हल्की बारिश होगी। 20 से 25 अगस्त तक मौसम अमूमन बदराया बना रहेगा। 24 व 25 अगस्त को आंशिक बदली के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 31 डिसे और न्यूनतम तापमान के 24 डिसे तक बना रहने के संकेत विभाग ने दिये हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र में फिर लौटेगी आफत की बारिश! IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट
नागपुर मनपा अब होगी और हाई-टेक: अदालती मामलों की निगरानी के लिए जल्द लागू होगा e-CMS सिस्टम, HC में दी जानकारी
100 साल में तीसरा सबसे सूखा जून: 75% जिलों में कम बारिश, महाराष्ट्र में खरीफ फसलें प्रभावित; पुणे में जल संकट
नागपुर में अवैध धंधों पर पुलिस-मनपा का ज्वाइंट एक्शन; स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में हटेंगे अतिक्रमण
संभाग में 789.5 मिमी बारिश
नागपुर संभाग में 1 जून से 19 अगस्त तक औसतन 789.5 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह 103.53 प्रतिशत है। भंडारा व गोंदिया जिले को छोड़ दें तो शेष जिलों में औसत से अधिक बारिश हो चुकी है। 19 अगस्त तक संभाग की औसत बारिश 762.6 मिमी है लेकिन इस वर्ष अधिक बारिश हो चुकी है।
वर्धा जिले में 625.9 मिमी 101.9 प्रतिशत, नागपुर 699.1 मिमी 108.71 प्रतिशत, चंद्रपुर 787.7 मिमी 103.22 प्रतिशत, गड़चिरोली 1095.9 मिमी 121.75 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। भंडारा जिले में 791.1 मिमी 97.73 प्रतिशत और गोंदिया जिले में 825.8 मिमी 95.87 फीसदी बारिश हुई है। बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अब तक कम बारिश हुई है। पिछले वर्ष संभाग में अब तक 931.1 मिमी मतलब औसत 122.1 फीसदी बारिश हुई थी।
अगस्त महीने में अब तक हुई बारिश (मिमी)
| जिला | बारिश |
|---|---|
| नागपुर | 154 |
| गड़चिरोली | 246.4 |
| वर्धा | 160.6 |
| भंडारा | 148 |
| गोंदिया | 114.7 |
| चंद्रपुर | 185.5 |
यह भी पढ़ें – Maharashtra Monsoon Alert: अगले 48 घंटे का हाई अलर्ट, पूरे राज्य में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी
बीते 24 घंटों में जिले में वर्षा (मिमी) (19 अगस्त सुबह 10.30 बजे तक)
| नागपुर | वर्षा (मिमी) |
|---|---|
| नागपुर सिटी | 60 |
| नागपुर ग्रामीण | 72.5 |
| कामठी | 65.6 |
| हिंगना | 65 |
| रामटेक | 24.9 |
| पारशिवनी | 49.3 |
| मौदा | 27.8 |
| काटोल | 57.4 |
| नरखेड़ | 71.7 |
| सावनेर | 76.1 |
| कलमेश्वर | 84.2 |
| उमरेड | 54.4 |
| भिवापुर | 108 |
| कुही | 185.5 |
