आयुक्त का निरीक्षण, मानसून से पहले अलर्ट; नागपुर में नदी-नालों की सफाई तेज

Nagpur Monsoon Preparation: नागपुर में मानसून से पहले तैयारियां तेज। आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने नाग नदी व नालों की सफाई का निरीक्षण कर अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।
Commissioner Conducts Inspection; Pre-Monsoon Alert Issued; Cleaning of Rivers and Drains Intensifies in Nagpur
नागपुर मानसून तैयारी,(प्रतिकात्मक तस्वीर, सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur Municipal Inspection: नागपुर शहर में मानसून से पहले शहर की तैयारियों के मद्देनजर महानगर पालिका आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने मंगलवार को नाग नदी और शहर के विभिन्न नालों की सफाई कार्यों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को मानसून शुरू होने से पहले नदी-नालों की सफाई का कार्य पूरी तरह से सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

आयुक्त ने अपने निरीक्षण की शुरुआत अंबाझरी स्थित क्रेजी कैसल से गुजरने वाले नदी तट से की। इसके बाद उन्होंने वीएनआईटी, सरस्वती माध्यमिक विद्यालय, राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय पुस्तकालय, यशवंत स्टेडियम के पास संगम पॉइंट, गवलीपुरा और मॉरिस कॉलेज मैदान सहित कई अन्य स्थानों का भी दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।

कारखाना विभाग का भी दौरा मनपा आयुक्त ने नदियों और अन्य मूलभूत सुविधाओं के साथ ही मनपा के कारखाना विभाग का भी जायजा लिया। वहां मानसून के दौरान उपयोग होने वाली मशीनरी की भी जानकारी ली।

इस मौके पर मुख्य अभियंता मनोज तालेवार, उपायुक्त राजेश भगत, मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ. गजेंद्र महल्ले, सहायक आयुक्त राजकुमार मेश्राम, धरमपेठ जोन के कार्यकारी अभियंता मनोज गद्रे, धंतोली जोन के कार्यकारी अभियंता अनिल गेडाम, उप अभियंता पुंडलिक ढोरे और धरमपेठ जोन के जोनल स्वच्छता अधिकारी लोकेश बासनवार समेत मनपा के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

अधिकारियों को दिए गए निर्देश

आयुक्त ने अधिकारियों को नाग नदी का ड्रोन से सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया ताकि सफाई की वास्तविक स्थिति का पता बल सके, मानसून से पहले नदी से गाद और जलकुंभी को पूरी तरह से निकालने पर जोर दिया गया। जलकुंभी को आगे बढ़ने से रोकने के लिए 'प्लास्टिक फिशर के इस्तेमाल की संभावनाओं को तलाशने का भी सुझाव दिया गया।

बड़े नालों में सफाई मशीनों को आसानी से उतारने के लिए रैप बनाने के निर्देश दिए, शहर के जिन नालों में मशीनों की मदद से सफाई करना संभव नहीं है, वहां कर्मचारियों का उपयोग करके सफाई कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com