दिवाली पर नागपुर मेट्रो का बदला टाइमिंग, 8 नवंबर को शाम 6 बजे के बाद नहीं मिलेगी मेट्रो; जानें नया शेड्यूल

Nagpur Metro Timing: लक्ष्मी पूजन के दिन 8 नवंबर को नागपुर मेट्रो सुबह 6 से शाम 6 बजे तक चलेगी। चारों टर्मिनल से अंतिम ट्रेन शाम 6 बजे रवाना होगी।
Nagpur Metro Diwali Lakshmi Pujan Timing Change
दिवाली में नागपुर मेट्रो के समय में बदलावसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 8 नवंबर, रविवार को मेट्रो सेवा सुबह 6 से शाम 6 बजे तक रहेगी।

  • चारों टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 6 बजे पहली ट्रेन रवाना होगी।

  • शाम 6 बजे चारों स्टेशनों से अंतिम ट्रेन चलेगी।

  • दिवाली के दिन ट्रेनों का संचालन 15 मिनट के अंतराल पर होगा।

  • अगले दिन से मेट्रो की सामान्य समय-सारिणी लागू होगी।

Nagpur Metro Diwali Lakshmi Pujan Timing Change: दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के अवसर पर 8 नवंबर को नागपुर मेट्रो की यात्री सेवाएं सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ही संचालित होंगी। चारों टर्मिनल स्टेशनों से अंतिम ट्रेन शाम 6 बजे रवाना होगी। इस दिन ट्रेनें 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। अगले दिन से नियमित समय-सारिणी बहाल हो जाएगी।

Nagpur Metro Diwali Lakshmi Pujan Timing Change
तू मेरे खिलाफ साजिश रच रहा है! नागपुर में पड़ोसी कपड़ा व्यापारी ने कटार से किया जानलेवा हमला, 3 घायल

शाम 6 बजे तक ही मिलेगी सेवा

नागपुर शहर, दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के अवसर पर नागपुर मेट्रो रेल ने यात्री सेवाओं के समय में बदलाव किया है। रविवार, 8 नवंबर को शहर में मेट्रो ट्रेनें सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ही संचालित होंगी। ऐसे में शाम के समय यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बदली हुई समय-सारिणी के अनुसार बनानी होगी।

चारों टर्मिनल से होगा संचालन

नागपुर मेट्रो के चारों टर्मिनल स्टेशनों खापरी, लोकमान्यनगर, ऑटोमोटिव चौक और प्रजापतिनगर से ट्रेनों का संचालन सुबह 6 बजे शुरू होगा। इन सभी स्टेशनों से अंतिम ट्रेन शाम 6 बजे रवाना होगी। यानी निर्धारित समय के बाद यात्रियों को मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं होगी।

Nagpur Metro Diwali Lakshmi Pujan Timing Change
नागपुर में जल संकट से निपटने मनपा की तैयारी, 400 कुओं पर लगेंगे सोलर पंप; रोजाना 20MLD पानी की होगी बचत

15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी ट्रेनें

दिवाली के दिन मेट्रो ट्रेनें 15 मिनट के अंतराल पर संचालित की जाएंगी। यात्रियों से अपील है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले बदले हुए समय का ध्यान रखें और अंतिम ट्रेन के समय के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

अगले दिन से सामान्य समय-सारिणी

मेट्रो प्रशासन के अनुसार, दिवाली के अगले दिन से यात्री सेवाएं फिर से सामान्य समय-सारिणी के अनुसार शुरू हो जाएंगी। यात्रियों को नियमित दिनों की तरह मेट्रो सुविधा उपलब्ध होगी।