Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में NGO की आड़ में गंदा खेल! धर्मांतरण और महिला कर्मचारियों से छेड़खानी के आरोप में संचालक गिरफ्तार

Nagpur Molestation Case: नागपुर के मानकापुर में एनजीओ संचालक को छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। महिला कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज, अन्य युवतियों ने भी आरोप लगाए।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Apr 20, 2026 | 11:29 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur NGO Harassment Case: महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर के मानकापुर इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां समाज सेवा की आड़ में महिलाओं का शोषण किया जा रहा था। मानकापुर पुलिस ने छेड़खानी के मामले में एक एनजीओ संचालक को गिरफ्तार किया है। वह अपनी ही संस्था में काम करने वाली महिला कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रहा था।

एक युवती ने उस पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। वहीं अन्य युवतियों ने उसपर अलग-अलग तरह के आरोप लगाएं हैं। पकड़ा गया आरोपी नशेमन सोसाइटी, अनंतनगर निवासी रियाज फाजिल काजी (48) बताया गया।

क्या है पूरा मामला ?

पुलिस ने 23 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। रियाज काजी झिंगाबाई टाकली में यूनिवर्सल मल्टिपर्पज सोसाइटी नाम से एनजीओ चलाता है। उसके कार्यालय में 5-6 युवतियां काम करती हैं। पीड़िता भी उसके कार्यालय में एचआर मैनेजर है। रियाज की उस पर बुरी नजर थी। पिछले दिनों पीड़िता का जन्म दिन था। रियाज ने उसे इच्छा के विरुद्ध अपने केबिन में बुलाया। बधाई देते हुए बिना इजाजत उसे गले लगा लिया और माथे पर घूमने लगा।

सम्बंधित ख़बरें

PM सभा के खर्च पर मचा घमासान: क्या बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए गए थे सरकारी बिल? 13 करोड़ के खर्च पर सस्पेंस

Mumbai Local Train Derailment: डोंबिवली के पास लोकल ट्रेन पटरी से उतरी, सेंट्रल रेलवे ट्रैफिक प्रभावित

TCS नासिक का शर्मनाक सच, बुर्का न पहनने पर दी रेप की दलील, 5 सहकर्मियों पर FIR

नासिक TCS कांड में रोंगटे खड़े करने वाला खुलासा: बीमार पिता के इलाज की खातिर ‘धर्मांतरण’ की आग में कूदी पीड़ित

पीड़िता इससे असहज हुई और केबिन से बाहर चली गई। इसके बाद भी रियाज उसे किसी बहाने से केबिन में बुलाता और हग करने का प्रयास करता था, लेकिन पीड़िता ने उसका विरोध किया।

तब से रियाज का पीड़ित्ता के प्रति स्वभाव बदल गया। वह पीड़िता के बारे में आपत्तिजनक बातें कर बदनाम करने लगा। रियाज ने अपने और पीड़िता के नाम को मिलाकर इंस्टाग्राम पर आईडी तैयार की। इस आईडी के जरिए वह पीड़िता और बाकी लड़कियों की गतिविधियों पर निगरानी करता था।

दुआ और रोजा करने के लिए भी बनाता था दबाव

पीडिता बदनामी और नौकरी के डर से उसकी हरकतों को नजरंदाज कर रही थी, लेकिन रियाज की हिम्मत बढ़ती जा रही थी। पीड़िता की छोटी बहन भी उसी के कार्यालय में काम करती है। रिवाज उस पर रोजा रखने और अपने हिसाब से दुआ करने के लिए दबाव डालता था, लेकिन वह नहीं मानी, साथ काम करने वाली अन्य लड़कियों ने भी पीड़िता को रियाज की शिकायत की। आखिर पीड़िता अपने 3 सहकर्मियों के साथ मानकापुर थाने पहुंची। इंस्पेक्टर हरीश कालसेकर ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल महिला अधिकारी के जरिए जांच पड़ताल करवाई।

यह भी पढ़ें:- पेंच की ‘लंगड़ी’ बाघिन की कहानी, हिम्मत और जज्बे की मिसाल, 18 साल तक रही जंगल की रानी; अब बनी यादों का हिस्सा

कुछ समय पहले रियाज की आपतिजनक हरकती के कारण एक युवती ने नौकरी छोड दी थी। यह भी पुलिस से शिकायत करने वाली है। पुलिस ने रियाज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत ने उसे 23 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए।

Nagpur mankapur molestation case ngo operator arrest riyaz kazi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2026 | 09:31 AM

Topics:  

  • Harassment News
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Nagpur
  • Nagpur News
  • Today Nagpur News
  • Women's Safety

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.