Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur Crime News: प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी का खौफनाक कदम, शादी के मंडप पर फेंका पेट्रोल बम

Jilted Lover Attack: नागपुर के मानकापुर में प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी ने विवाह मंडप पर पेट्रोल बम फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और सुरक्षा के बीच युवती की शादी संपन्न कराई।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: May 09, 2026 | 09:04 AM

मंडप जलने की प्रतीकात्मक फोटो (एआई फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Lover Throws Petrol Bomb At Wedding: उपराजधानी के मानकापुर इलाके में एक सरफिरे प्रेमी द्वारा शादी के मंडप पर पेट्रोल बम फेंकने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। युवती की दूसरी जगह शादी तय होने से बौखलाए युवक ने इस घातक वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, मेहमानों की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और युवती का विवाह शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

तीन साल पुराना प्रेम संबंध

जानकारी के अनुसार, आरोपी सायमन एब्रो (23), जो वर्तमान में मार्टिननगर का निवासी है, तीन साल पहले गोदावरीनगर में रहता था। वहीं उसकी पहचान पड़ोस में रहने वाली 21 वर्षीय युवती से हुई। धीरे धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। जब युवती के परिवार को इस संबंध का पता चला, तो उन्होंने विरोध किया और सायमन को युवती से दूर रहने की चेतावनी दी।

शादी तय होते ही भड़का गुस्सा

परिजनों के दबाव के कारण कुछ समय के लिए दोनों अलग हुए, लेकिन जल्द ही फिर से संपर्क में आ गए। बेटी को सायमन से अलग न होते देख, पिता ने आनन-फानन में रिश्तेदारी के ही एक युवक से उसकी शादी तय कर दी। घर वालों ने युवती पर सख्त पहरा लगा दिया ताकि वह सायमन से न मिल सके। जैसे ही सायमन को शादी की खबर मिली, वह आपा खो बैठा।

सम्बंधित ख़बरें

Maharashtra SSC Result 2026: नासिक मंडल का रिजल्ट 90.53%, नंदुरबार जिले ने मारी बाजी

नागपुर में बढ़ते हिंसक अपराधों ने उड़ाई नींद, हत्या दर में देश में दूसरे स्थान पर ऑरेंज सिटी

Sambhajinagar: परिणाम आने से पहले छात्र ने दी जान; दसवीं के नतीजे में 42 प्रतिशत अंकों के साथ हुआ था सफल

नागपुर मनपा का कड़ा रुख, होर्डिंग्स की नई दरों में और बढ़ोतरी के निर्देश, LED विज्ञापनों पर बढ़ेगा शुल्क

मंडप पर हमला और हंगामा

शादी वाले दिन सायमन अपनी बाइक से युवती के घर पहुँचा। वहाँ सजे हुए मंडप को देखकर वह गाली-गलौज करने लगा। उसने युवती के पिता से विवाद किया और चिल्लाते हुए पूछा, मेरे रहते हुए तुमने उसकी शादी कहीं और कैसे तय कर दी?

हंगामे के बीच, सायमन अपने साथ लाई गई पेट्रोल से भरी बोतल निकाली, जिसमें उसने पहले से ही कपड़े की बाती लगा रखी थी। उसने आग जलाकर पेट्रोल बम को सीधे शादी के मंडप की ओर फेंक दिया। अचानक हुए इस हमले से समारोह में अफरा तफरी मच गई। सौभाग्य से, वहाँ मौजूद मेहमानों ने तुरंत पानी डालकर आग पर काबू पा लिया, जिससे टेंट या किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुँचा।

यह भी पढ़ें: नागपुर में बढ़ते हिंसक अपराधों ने उड़ाई नींद, हत्या दर में देश में दूसरे स्थान पर ऑरेंज सिटी

सुरक्षा के बीच संपन्न हुई शादी

घटना की सूचना मिलते ही मानकापुर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक हरीश कलसेकर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी सायमन को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने डरे हुए परिवार को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अगले दिन युवती की शादी धूमधाम और शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला करने और विस्फोटक पदार्थ के इस्तेमाल से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Nagpur lover throws petrol bomb at wedding mandap mankapur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 09, 2026 | 09:04 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur Crime

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.