Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नप-नपं चुनाव: शहरों में चुनावी प्रचार का जोर, उम्मीदवार घर-घर पहुंचे, नेता भी चौक-चौराहों पर सक्रिय

Nagpur Election Campaign: नागपुर में स्थानीय निकाय चुनाव का प्रचार तेज हो गया है। उम्मीदवार घर-घर पहुंच रहे हैं, बड़े नेताओं की सभाओं से माहौल गर्म। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर भी सबकी नजर है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Nov 26, 2025 | 09:13 PM

नप-नपं चुनाव: शहरों में चुनावी प्रचार का जोर (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Politics: स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर शुक्रवार, 28 नवंबर को महत्वपूर्ण निर्णय आने की संभावना है। इस अनिश्चितता और तनाव के बावजूद, कई उम्मीदवारों ने कम से कम जनता के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए बुधवार को जोरदार तरीके से घर-घर संपर्क अभियान चलाया। शहरों के चौक-चौराहों पर नेताओं की भी हलचल बढ़ गई है। वहीं पंजीकृत राजनीतिक दलों के अलावा अन्य उम्मीदवारों ने चुनाव चिह्न मिलने में कम समय बचेगा, यह सोचकर पहले ही मतदाताओं तक पहुंचने की जल्दबाजी शुरू कर दी है।

बुधवार को उम्मीदवारों को बहुप्रतीक्षित चुनाव चिह्न वितरित किए गए। इसके साथ ही सभी उम्मीदवारों ने प्रचार सामग्री छपवाने और प्रचार को तेज करने की शुरुआत कर दी। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का जो भी निर्णय आए, उससे पहले ही कई प्रत्याशियों ने अपने जनसंपर्क कार्यालय भी सजा लिए हैं। राजनीतिक दलों ने आधिकारिक रूप से बुधवार से ही पूरी ताकत के साथ प्रचार शुरू कर दिया है।

प्रचार सामग्री की छपाई शुरू

बैनर लगे वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं, ढोल-ताशों के साथ सुबह से ही प्रचार यात्राएं निकाली जा रही हैं और शाम की फेरी के बाद रात में नुक्कड़ सभाएं भी हो रही हैं। इससे कई नगर पंचायत और नगर परिषद क्षेत्रों में चुनावी माहौल तेजी से गर्माने लगा है।

सम्बंधित ख़बरें

अंबरनाथ नपा व तहसील के तोड़ू दस्ते की संयुक्त कार्रवाई, शेतकी सोसायटी की जमीन से अतिक्रमण हटाना शुरू

महावितरण की ‘स्मार्ट वसूली’,बिल नहीं भरने वालों में मचा हड़कंप, सवा लाख उपभोक्ताओं पर गिरी गाज

महाराष्ट्र को दोहरा सम्मान, अशोक चव्हाण और श्रीकांत शिंदे को बड़ी जिम्मेदारी, मैत्री समूहों का करेंगे नेतृत्व

जंगल में आग रोकने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग, वन मंत्री नाईक ने विधानसभा में दी जानकारी

उमरेड से CM-DCM ने फूंका बिगुल

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नागपुर जिले के उमरेड में प्रचार सभा की। इसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी उमरेड और वाड़ी में सभाओं को संबोधित किया। पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने तो कई स्थानों पर पूरे दिन डेरा जमाए रखा।ऐसे में बड़े राजनीतिक दलों का प्रचार जोर पकड़ चुका है, जबकि निर्दलीय और छोटे दलों के उम्मीदवारों के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण दिखाई दे रही है।

धुकधुकी कायम, अनिश्चितता का साया

स्थानीय चुनावों को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। कुछ लोगों को लगता है कि ये चुनाव तो होंगे, लेकिन आगे चलकर नगर निगम और जिला परिषद चुनावों पर असर पड़ सकता है। प्रचार के लिए कम समय होने के कारण ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंचना ही फिलहाल उम्मीदवारों की प्राथमिकता है। कुछ उम्मीदवारों ने प्रचार शुरू तो कर दिया है, लेकिन खर्च पर स्वयं नियंत्रण रखा है।

ये भी पढ़े: निषेध: 3 गांवों ने किया बहिष्कार का निर्णय, आगामी जिप व पंस के चुनावों पर होगा असर

“1 लाख दो, 14 लाख उधार समझो”

इस बार प्रचार में बीजेपी को छोड़कर अन्य दलों ने नया तरीका अपनाया है। उन्होंने जनता से अपील की है कि बड़े दलों के उम्मीदवार मत मांगने आएं, तो उनसे पैसे की मांग करें। न्यूनतम लक्ष्य 1 लाख रुपये रखा जाए और साथ ही मजाकिया अंदाज़ में कहा जाए कि बाकी 14 लाख बाद में उधार मान लें। यह तंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस वादे पर है, जिसमें उन्होंने 15 लाख रुपये खातों में आने की बात कही थी। “कब मिलेगा?” यह सवाल इन दलों द्वारा उठाया जा रहा है।

Nagpur local body election campaign door to door 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 26, 2025 | 09:13 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.