पिचकारी से रंग डालने आया मासूम…तो सगी दादी ने उड़ेल दिया खौलता पानी, रूह कंपा देगा नागपुर का ये VIDEO
Nagpur Holi Boiling Water Incident: नागपुर के कोराडी में दिल दहला देने वाली घटना। पिचकारी से खेल रहे 5 साल के पोते पर दादी ने डाला खौलता पानी। बच्चा गंभीर रूप से झुलसा, प्रशासन ने लिया कड़ा संज्ञान।
- Written By: प्रिया जैस
दादी ने पोते पर डाला खौलता पानी (सौजन्य-नवभारत)
Koradi Grandmother Attacks Grandson On Holi: नागपुर के कोराडी क्षेत्र में 5 वर्षीय मासूम बच्चे पर उसकी दादी द्वारा ही खौलता हुआ पानी डालने की गंभीर और हृदयविदारक घटना सामने आई है। घटना में बच्चा बुरी तरह झुलस गया है। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सूत्रों के अनुसार बच्चा होली के मद्देनजर पिचकारी लेकर खेल रहा था। उसकी दादी ने उसे पिचकारी के साथ रोका लेकिन मासूम खुशी से होली के मजे ले रहा था। इससे आग बबूला होकर उसकी दादी ने खौलता हुआ पानी डाल दिया। घटना की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड द्वारा प्रशासन को दिए जाने के बाद जिला बाल संरक्षण कक्ष ने तुरंत संज्ञान लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
The most disturbing Holi video this year is from Nagpur in Maharashtra where an elderly women poured boiling water on her 4-year-old grandson Om Harish Wange who sprayed colour on her. pic.twitter.com/ulPnBlZcMK — Piyush Rai (@Benarasiyaa) March 5, 2026
मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित थाने में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में बाल संरक्षण कक्ष की टीम ने अस्पताल पहुंचकर बच्चे के उपचार की जानकारी ली तथा उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सम्बंधित ख़बरें
वृंदावन में बंदर ने चुराई कोल्ड ड्रिंक, पोल पर बैठकर पीता वीडियो वायरल
KDMC Officials पर कोर्ट सख्त, पुनर्वसन मामले में आयुक्त समेत 7 पर जमानती वारंट
“दादू, किसी ने I Love You कहा?” पोते के सवाल पर दादाजी का जवाब वायरल
Pune RMC Plants पर कार्रवाई से निर्माण क्षेत्र चिंतित, CREDAI ने नीति की मांग उठाई
इस दौरान जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुनील मेसरे के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मुस्ताक पठान, संरक्षण अधिकारी साधना ठोंबरे, अनिकेत भिवगड़े और मीनाक्षी धडाडे ने अस्पताल में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें –नागपुर मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, अब संभालेंगे पुणे PMRDA की कमान
किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चे के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बालकों के विरुद्ध अत्याचार की किसी भी घटना की सूचना तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1088 पर देने की अपील जिला बाल संरक्षण कक्ष की ओर से की गई है।
