नागपुर में उद्घाटन के 5 दिन बाद इंदोरा-दिघोरी फ्लाईओवर परफ्लाईओवर पर बुलेट की टक्कर से 13 वर्षीय छात्र की मौत

Nagpur Indora Dighori Flyover Road Accident: नागपुर के इंदोरा-दिघोरी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से 13 वर्षीय साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। हादसा फ्लाईओवर के उद्घाटन के पांच दिन बाद हुआ।
Nagpur Accident 13 Year Old Student Dies
नए फ्लाईओवर पर हादसा, 13 साल के छात्र की मौतसोर्स:सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Accident 13 Year Old Student Dies: नागपुर के इंदोरा-दिघोरी फ्लाईओवर पर उद्घाटन के महज पांच दिन बाद एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

बड़ा ताजबाग के पास फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने पीछे से साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार 13 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कासिब सिद्दीकी (13) के रूप में हुई है।

दोस्तों के साथ साइकिल चला रहा था छात्र

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कासिब रात के समय अपने तीन-चार दोस्तों के साथ साइकिल चलाने के लिए निकला था। सभी दोस्त इंदोरा-दिघोरी फ्लाईओवर से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान बड़ा ताजबाग के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल ने कासिब की साइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कासिब और मोटरसाइकिल चालक दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया।

Nagpur Accident 13 Year Old Student Dies
जालना में शादी का झांसा देकर 1.70 लाख रूपये की ठगी, 16 साल की लड़की को लाने के बाद परिवार पहुंचा पुलिस थाने

गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल रेफर

हादसे में कासिब को गंभीर चोटें आई थीं। उसकी हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे आगे के उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल रेफर किया। परिजनों के अनुसार, अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात कासिब ने दम तोड़ दिया।

दूसरी ओर, हादसे में बुलेट चालक विजय तिडके भी घायल हुआ है। उसका भी उपचार कराया गया।

सक्करदरा पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलने के बाद सक्करदरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक विजय तिडके के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय मोटरसाइकिल की गति कितनी थी और टक्कर किस परिस्थितियों में हुई। पुलिस घटनाक्रम की पूरी कड़ी की जांच कर रही है। फ्लाईओवर के हाल ही में शुरू होने के कारण इस हादसे ने सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की गति को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com