जालना में शादी का झांसा देकर 1.70 लाख रूपये की ठगी, 16 साल की लड़की को लाने के बाद परिवार पहुंचा पुलिस थाने

Jalna Marriage Fraud Case: जालना के दगड़वाड़ी में बेटे की शादी के नाम पर परिवार से 1.70 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया। लड़की ने खुद को 16 साल का बताया तो परिवार ने पुलिस को सौंप दिया।
Jalna Marriage Fraud 170000 Rupees Girl Photos Network Probe
जालना में धोखाधड़ी मामला(सोर्स: AI)
Published on: 
Updated on: 

Marriage Fraud Network Probe In Jalna: बेटे की शादी के लिए लड़की तलाश रहे परिवार को अनाथाश्रम की लड़की से शादी कराने का झांसा देकर 1 लाख, 70,000 रुपये ऐंठने की अजीबोगरीब घटना दगड़वाड़ी में सामने आई।

शादी के लिए लाई गई लड़की ने खुद की आयु 16 वर्ष बताने के बाद परिवार को शक हुआ व उसे सीधे भोकरदन पुलिस थाने ले जाया गया।

70-80 लड़कियों के फोटो मिलने से कथित नेटवर्क की जांच तेज

उधर, पुलिस की जांच में संबंधित लोगों के पास 70-80 लड़कियों के फोटो होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इन तस्वीरों को संभावित रिश्तों के लिए परिवारों को दिखाया जाता था। लड़की पसंद आने के बाद शादी तय कराने के नाम पर कथित तौर पर राशि वसूलने की बात भी सामने आई है।

दगड़वाड़ी में सामने आए मामले के बाद पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई है। पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ करने के साथ ही उनके संपर्क में रहे अन्य व्यक्तियों की जानकारी जुटा रही है। लड़कियों के फोटो कहां से मिले और अब तक कितने परिवारों से संपर्क किया गया, इसकी भी जांच की जा रही है।

लड़की का फोटो दिखाकर 1.70 लाख रुपये की मांग

जानकारी के मुताबिक, बेटे की शादी के लिए लड़की तलाश रहे परिवार का संपर्क ‘गुड्डू भाऊ’ नामक व्यक्ति से हुआ था। उसने परिवार को एक लड़की का फोटो दिखाकर शादी कराने के लिए 1 लाख 70 हजार रुपये की मांग की।

परिवार ने उसकी बात पर भरोसा करते हुए 17 सितंबर को लड़की को लाने के लिए 4 हजार रुपये ऑनलाइन पेमेन्ट भेजे। इसके बाद अगले दिन गुड्डू भाऊ, योगेश बोरसे, यास्मीन और अन्य लोग लड़की को लेकर दगड़वाड़ी पहुंचे।

लड़की के पहुंचने के बाद परिवार ने तय रकम में से 1 लाख 66 हजार रुपये नकद दिए। इसके बाद परिवार को लड़की की उम्र और पहचान को लेकर संदेह हुआ, जिसके चलते मामला पुलिस तक पहुंचा।

Jalna Marriage Fraud 170000 Rupees Girl Photos Network Probe
छत्रपति संभाजीनगर में जनवरी-अगस्त के बीच 138 आत्महत्या के मामले, 75 पात्र और 56 लंबित; रिपोर्ट में हुआ खुलासा

उम्र 16 साल बताने पर परिवार को हुआ शक

बाद में लड़की ने अपना नाम अलग बताते हुए अपनी उम्र 16 वर्ष बताई। उसकी पहचान और उम्र को लेकर परिवार को संदेह हुआ। इसके बाद परिवार ने किसी तरह का जोखिम न लेते हुए लड़की को सीधे भोकरदन पुलिस थाने पहुंचाया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जालना पुलिस अब लड़की की पहचान और पूरे मामले की जांच कर रही है।

Jalna Marriage Fraud 170000 Rupees Girl Photos Network Probe
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट की कोल्हापुर बेंच में याचिका दायर, SIR में हटाए गए नाम जोड़ने की मांग
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com