कोलकाता-पुणे फ्लाइट 6E 6472 नागपुर डायवर्ट, इंडिगो काउंटर पर लंबी कतारें, यात्रियों का गुस्सा फूटा

Nagpur Airport: नागपुर में इंडिगो की उड़ान सेवाएं दूसरे दिन भी प्रभावित। 9 फ्लाइट्स कैंसिल, कई घंटे लेट। यात्रियों की लंबी कतारें, जानकारी ना मिलने से गुस्सा बढ़ा। एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल।
इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Indigo Flight Cancellation News: नागपुर लगातार दूसरे दिन भी इंडिगो एयरलाइंस की 9 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई और कुछ फ्लाइट्स घंटों लेट हो गईं। कोलकाता-पुणे फ्लाइट क्रमांक 6ई 6472 को नागपुर एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया।

इंडिगो एयरलाइंस के उड़ान संचालन में आई दिक्कत अब यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बनती जा रही है। उड़ानों के देरी और रद्दीकरण के कारण अब लोगों का गुस्सा भी एयरलाइंस पर जमकर फूट रहा है। एयरपोर्ट्स स्थित इंडिगो के काउंटर पर यात्रियों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं जहां कई बार गहमागहमी की स्थिति भी उत्पन्न हो जा रही।

कई विमान 7 से 8 घंटा देरी से संचालित हो रहे हैं। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें न तो एयरलाइंस की तरफ से सही जानकारी दी जा रही है और न ही उनकी परेशानी कम करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर भी इस बारे में बहुत गुस्सा दिखाया जाया रहा है। सूत्रों के अनुसार गुरुवार को देशभर के एयरपोर्ट्स की तरह यहां नागपुर एयरपोर्ट पर भी पैसेंजर्स के बीच अफरा-तफरी मची रही।

यह उड़ानें रहीं रद्द

फ्लाइट नंबर रूट (From–To)
6E 6798 पुणे → नागपुर
6E 6820 दिल्ली → नागपुर
6E 6802 बेंगलुरू → नागपुर
6E 5124 मुंबई → नागपुर
6E 6619 दिल्ली → नागपुर
6E 6696 दिल्ली → नागपुर
6E 6235 मुंबई → नागपुर
6E 7037 इंदौर → नागपुर
6E 6891 बेंगलुरू → नागपुर

इन उड़ानों में हुआ विलंब

फ्लाइट नंबर रूट (From–To) देरी
6E 122 गोवा → नागपुर 8 घंटे
6E 2447 पुणे → नागपुर 7 घंटे
6E 5022 दिल्ली → नागपुर 6 घंटे
6E 7037 इंदौर → नागपुर 2 घंटा 30 मिनट
6E 5013 मुंबई → नागपुर 1 घंटा 30 मिनट

नागपुर से रवाना हुई फ्लाइट में विलंब

फ्लाइट नंबर रूट (From–To) देरी
6E 6185 नागपुर → दिल्ली 2 घंटे
6E 812 नागपुर → कोलकाता 7 घंटे
6E 6934 नागपुर → गोवा 7 घंटे
6E 462 नागपुर → मुंबई 3 घंटे
6E 6864 नागपुर → बेंगलुरु 3 घंटे

शाम तक टेक ऑफ नहीं कर पाया विमान

जानकारी के अनुसार कोलकाता-पुणे फ्लाइट 6ई 6472 को सुबह 11।30 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच नागपुर डायवर्ट किया गया था। इसके पश्चात प्लेन शाम तक टेक ऑफ नहीं कर पाया जिसके चलते विमान में सवार सभी यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से पुणे भेजा गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com