नागपुर में ढाबों-रेस्टोरेंट में खुलेआम शराब, प्रशासन पर सवाल; कार्रवाई की मांग तेज

Nagpur Illegal Liquor: नागपुर में अवैध शराब परोसने का धंधा बढ़ा। ढाबों-रेस्टोरेंट पर कार्रवाई न होने से मोहल्लों तक असर, एसोसिएशन ने कलेक्टर से सख्त कदम उठाने की मांग की।
Open Consumption of Alcohol at Dhabas and Restaurants in Nagpur Raises Questions Over Administration; Calls for Action Intensify
नागपुर अवैध शराब(प्रतिकात्मक तस्वीर, सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur Restaurant Permit Issue: नागपुर जिले में जगह-जगह अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही है। इन स्थानों पर शराब परोसने और पीने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है जिसके कारण यह समस्या गली-मुहल्लों तक पहुंच गई है। आलम यह है कि मुहल्लों में रहने वाली महिलाओं और बच्चों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

डाबे, रेस्टोरेंट वाले तो बिंदास हो गए हैं। मानो उन्हें किसी का डर ही नहीं है। इन मुद्दों को लेकर नागपुर रेस्टोरेंट परमिट रूम एसोसिएशन का दल जिलाधिकारी कुमार आशीवाद से मिला और कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने कहा कि वाहन चलाने वालों पर चालान की कार्रवाई की जा रही है। यह पर्याप्त नहीं है। जरूरत इस बात की है कि बिना लाइसेंस शराब परोसने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए जो शहर की संस्कृति को भी बचाने में मददगार साबित होगी। दल ने कहा कि सावजी, ढाबों और हाईवे पर चल रहे रेस्टोरेंट आज सरकार को करोड़ों का चूना लगा रहे हैं और उन पर कार्रवाई नहीं होना उदासीनता ही है।

दूसरे राज्यों का माल

उन्होंने शंका जाहिर की कि इन स्थानों पर दूसरे राज्यों से लाया गया माल बेचा जा रहा है। यह जहां जान के लिए खतरा बन सकता है वहीं राजस्व को भारी नुकसान भी पहुंचा रहा है। उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारियों को इस पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे लोगों पर मकोका, तड़ीपार जैसे कानून लगाये जाने चाहिए।

आंदोलन की चेतावनी, 7 दिन का समय

जायसवाल ने कहा कि प्रशासन को? दिनों का समय दिया गया है। अगर इस अवधि में कार्रवाई शुरू नहीं की जाती है तो बार संगठन तीव्र आदोलन छेड़ेगा, जहां अवैध शराब पिलाई जा रही, पीने दिया जा रहा है वहां पर कर्कश ध्वनि की जाएगी और पब्लिक को जागरूक किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रशांत अहिरकर, अरुण जायसवाल, नवीन बावनकर, आनंद दांडेकर, संजय धनराजानी, चेतन पारधी, रवीद्र सिंह भामरा, राजू जायसवाल, नीलेश जायसवाल, हेमंत पाली उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com