नागपुर HSC पेपर लीक कांड में बड़ा एक्शन: प्रिंसिपल समेत 5 और गिरफ्तार, ‘टेक 1’ व्हाट्सएप ग्रुप से फैला था जाल
Nagpur HSC Paper Leak Case: नागपुर 12वीं बोर्ड पेपर लीक मामले में पुलिस ने 5 नए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। व्हाट्सएप ग्रुप 'टेक 1' के जरिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के पेपर लीक किए गए थे।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Class 12th Board Paper Leak Case: नागपुर में कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक के मामले में जांच आगे बढ़ते ही पुलिस ने 5 और आरोपियों को अरेस्ट किया, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस पहले ही भानखेड़ा निवासी मुस्तफा मुनीर खान (42), हसनबाग निवासी जुनैद मोहम्मद अब्दुल जावेद (20) और झिंगाबाई टाकली निवासी निशिकांत सुखदेव मूल (40) को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
पुलिस ने अब ऑटोमोटिव चौक निवासी फरहान अख्तर फहीम अख्तर; नारी रोड निवासी दिनेश कोटांगडे (37); त्रिमूर्तिनगर निवासी मनीष शंभरकर (46); नारा रोड प्रदीप भैयालाल जांगडे (43) और जयताला निवासी संदीप बाबूराव सरटकर (46) को अरेस्ट किया है। वहीं 8वें आरोपी अल्ताफ गोडिल की तलाश जारी है।
मामला 18 फरवरी 2026 को सेंट उर्सुला गर्ल्स हाईस्कूल, सदर में आयोजित परीक्षा से जुड़ा है। इस संबंध में जिला परिषद नागपुर के माध्यमिक शिक्षा अधिकारी अनिल दहीफले की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
नवभारत विशेष: नकल माफिया का नया नेटवर्क! अब सर्वर हैक से टेलीग्राम तक फैला खेल
नागपुर में विधायक के बंगले पर दिन-दहाड़े चोरी, उड़ाया हस्ताक्षर वाला चेक, मास्क लगाकर बैंक से निकाली बड़ी रकम
Bhandara News: पेपर लीक मामले में केंद्रीय मंत्री इस्तीफे की मांग, सांसद प्रशांत पडोले का हमला
टेक 1 व्हाट्सएप पर प्रसारित हुआ पेपर
जानकारी के अनुसार, आरोपी निशिकांत ने अपने मोबाइल फोन से एचएससी बोर्ड का फिजिक्स और केमिस्ट्री का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले व्हाट्सएप ग्रुप में फॉरवर्ड किया। इसके बाद फरहान अख्तर फहीम अख्तर ने उसी ग्रुप में प्रश्नपत्र के उत्तर तैयार कर साझा किए। जांच में सामने आया कि प्रश्नपत्र ‘टेक 1’ नामक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से तेजी से प्रसारित हुआ। यहां से शुरू हुई शेयर सीरीज के तार खोलते हुए पुलिस ‘एक्सीलेंट ट्यूशन क्लास’ तक पहुंच गई।
पता चला कि इससे जुड़े विद्यार्थियों के एक ग्रुप में आया प्रश्नपत्र 17 वर्षीय विधि-संघर्षग्रस्त बालक ने ‘टेक 1’ ग्रुप पर पोस्ट किया था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि एक्सीलेंट एकेडमी से संबंधित जुनैद ने संबंधित ग्रुप में प्रश्नपत्र फॉरवर्ड किया था। यह तथ्य भी उजागर हुआ कि एक्सीलेंट ट्यूशन क्लास के संचालक मुस्तफा खान को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी थी और प्रश्नपत्र उनके मोबाइल पर भी प्राप्त हुआ था। इसके आधार पर पुलिस ने मुस्तफा खान को गिरफ्तार किया।
जूनियर कॉलेज भी शामिल
पेपर लीक मामले की जांच की कड़ियां आगे बढ़ने पर कोटांगडे का नाम सामने आया। आरोप है कि कोटांगडे ने व्हाट्सएप के माध्यम से केमिस्ट्री और मैथ्स का प्रश्नपत्र साझा किया। पूछताछ में सामने आया कि उसके परिचित वांछित आरोपी गोडिल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र पहले से उपलब्ध कराने की मांग की थी। बताया गया कि कोटांगडे ने सहारे से संपर्क किया। इसके बाद एजुकेशन एकेडमी के संचालक मनीष शंभरकर के माध्यम से विशाखा जूनियर कॉलेज के प्राचार्य प्रदीप भैयालाल जांगडे से मुलाकात करवाई गई।
यह भी पढ़ें:- ‘रिपोर्ट नहीं, लापरवाह अफसरों के नाम चाहिए’, पेड़ों की दुर्दशा पर हाई कोर्ट का नागपुर मनपा को लगाई लताड़
आरोप है कि कोटांगडे और गोडिल ने जांगडे से मिलकर केमिस्ट्री का प्रश्नपत्र और एमसीक्यू प्राप्त किए तथा व्हाट्सएप के जरिए साझा किए। इसी प्रकार 21 फरवरी 2026 को आयोजित मैथ्स विषय का प्रश्नपत्र और उसके उत्तर भी आरोपियों के मोबाइल पर भेजे गए। पूछताछ में जांगडे ने नागपुर पुलिस को बताया कि उन्हें प्रश्नपत्र सरटकर से प्राप्त हुआ था। इसके बाद सरटकर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 4 दिन के लिए पीसीआर में भेज दिया गया।
