इटली में नागपुर के फेमस होटल व्यवसायी सहित 2 की सड़क हादसे में मौत, बच्चों की हालत नाजुक

Accident News: नागपुर के बड़े होटल व्यवसायी अपने परिवार के साथ इटली में एक भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गए। सड़क हादसे में उनकी जगह पर ही मौत हो गई और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
Accident News: नागपुर के बड़े होटल व्यवसायी अपने परिवार के साथ इटली में एक भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गए। सड़क हादसे में उनकी जगह पर ही मौत हो गई और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
इटली हादसे में नागपुर व्यवसायी की मौत (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Road Accident: नागपुर शहर के होटल व्यवसायी गुलशन प्लाजा के संचालक जावेद अख्तर (57) और उनकी पत्नी नादिरा अख्तर (46) की इटली में शुक्रवार सुबह 9 बजे हुई दुर्घटना में मौत हो गई है। सड़क दुर्घटना इतनी भयानक थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार उनकी बड़ी बेटी, छोटी बेटी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जैसे ही यह खबर नागपुर पहुंची, शोक की लहर दौड़ गई।

सूत्रों ने बताया कि अख्तर परिवार छुट्टी मनाने के लिए इटली टूर पर गया हुआ था। इसी क्रम में वे इटली पहुंचे थे। इटली में कार से वे किसी गंतव्य की ओर जा रहे थे कि सामने से आ रहे वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही जावेद अख्तर और उनकी पत्नी नादिरा अख्तर की मौके पर ही मौत हो गई।

हॉस्पिटल में चल रहा बच्चों का इलाज

परिवार से जुड़े लोगों ने बताया कि बड़ी बेटी आरजू अख्तर (24) की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है, जबकि छोटी बेटी शीफा अख्तर (21) और बेटा जजेल अख्तर (15) को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। बड़ी बेटी आरजू एमबीए की स्टूडेंट है, जबकि छोटी बेटी शीफा बीए सेकंड ईयर की छात्रा है। बेटा अभी 10वीं कक्षा में है।

जानकारी के अनुसार बड़ी बेटी आरजू को ब्रेन में चोट आई है और उसका वहीं पर हॉस्पिटल में ऑपरेशन भी कराया गया है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वे जिस स्थान पर जा रहे थे वह उनका आखिरी पिकनिक स्पॉट था। इस स्पॉट को देखने के बाद वे शुक्रवार को ही इटली से भारत के लिए रवाना होने वाले थे लेकिन इस बीच पूरा परिवार दुर्घटना का शिकार हो गया। इसमें बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया है। परिवार के अन्य सदस्यों के शुक्रवार को यहां से इटली रवाना होने की जानकारी मिली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com