नागपुर में फिर जलभराव का संकट; नदी-नाले उफान पर, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा; लोगों की बढ़ी मुश्किलें

Nagpur Weather Update: नागपुर में दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश से नदी-नाले उफान पर रहे। निचले इलाकों में बाढ़ का डर बना रहा, जबकि बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
Waterlogging crisis returns to Nagpur; rivers and drains overflowing, flood risk in low-lying areas; residents face increased difficulties.
नागपुर बारिश (सोर्स- नवभारत फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Nagpur Heavy Rain Alert: नागपुर शहर में गुरुवार को एक बार फिर सिटी में बारिश की झड़ी लगी। सुबह से रात तक बादल रुक-रुक कर बरसते रहे। सिटी में हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर हजारों लोगों की चिंताएं बढ़ा दी। दिन भर धड़कने घटती-बढ़ती रही। नदी-नाले भर जाने के कारण लोगों को बाढ़ के भय में रात बितानी पड़ी।

बुधवार को तड़के सुबह से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई। दोपहर होने तक बारिश कम हुई। कुछ देर के लिए बादलों ने आराम किया लेकिन दोपहर करीब 2 बजे फिर बारिश शुरू हो गई। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा।

मौसम विभाग ने बुधवार की सुबह 8:30 बजे तक 9.7 मिमी बारिश दर्ज की। दोपहर को हुई जोरदार बारिश के बाद शाम 5:30 बजे तक 29.0 मिमी बादल बरसे। हालांकि अच्छी बारिश होने से मौसम में ठंडक आई लेकिन निचले इलाकों में रहने वालों को बाढ़ के डर में जीना पड़ा।

मौसम विभाग ने बुधवार को सिटी का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री जो औसत से 0.4 डिसे कम रहा। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान 23.8 डिसे दर्ज हुआ। यह औसत से 0.2 डिसे कम रहा। बुधवार की तुलना में गुरुवार को 2 डिग्री की कमी आई।

जलजमाव, कई पेड़ गिरे

लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित रहा। इसी के साथ कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आयीं।

इससे कुछ मागों पर आवागमन बाधित हो गया। कई निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और कई स्थानों पर ट्रैफिक धीमी गति से चलता रहा।

आज भी जोरदार बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी सिटी में जोरदार बारिश की संभावना जताई है। विभाग से मिले संकेतों के अनुसार जिले में अच्छी बारिश होगी। तापमान में भी बड़ी गिरावट के संकेत मिले।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com