नागपुर में येलो अलर्ट: सिग्नल पर खड़े लोग बेहाल, मनपा की तैयारी में देरी; अब तक नहीं लगे चौराहों पर ग्रीन नेट
Nagpur Green Net Traffic Signals: नागपुर में येलो अलर्ट के बावजूद चौराहों पर ग्रीन नेट नहीं। तेज धूप में सिग्नल पर खड़े लोगों को परेशानी, अब मनपा ने राहत कदम उठाने की तैयारी की।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर गर्मी अलर्ट( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nagpur Heatwave Alert: नागपुर सिटी में लगातार बढ़त गर्मी और लू से निपटने के लिए भले ही महानगरपालिका कमर कसने का दावा कर रही हो लेकिन वास्तविकता यह है कि अप्रैल माह का आधा हिस्सा बीत जाने के बावजूद तथा सिटी में येलो अलर्ट जारी करने की नौबत के बाद भी अब तक मनपा प्रशासन की ओर से सिटी के किसी भी चौराहों पर ग्रीन नेट नहीं लगाई गई है।
फलस्वरूप भीषण गर्मी के बावजूद कड़ी धूप में कामकाज के लिए निकलने की आवश्यकता होने के कारण विशेष रूप से दुपहिया वाहन चालकों को कड़कड़ाती तेज धूप में ही चौराहों पर ग्रीन सिग्नल का इंतजार करना पड़ रहा है। बहरहाल अब येलो अलर्ट जारी होने के बाद नींद से जागी महानगर पालिका ने कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने का निर्णय लिया है।
तैयार होगा ‘हीट एक्शन प्लान’
शहर में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी के मद्देनजर नागपुर महानगरपालिका (मनपा) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गर्मी के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए मनपा ने ‘इंटरनेशनल फोरम फॉर एनवायरनमेंट, सस्टेनेबिलिटी एंड टेक्नोलॉजी’ संस्था के साथ साझेदारी की है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में LPG Gas संकट, नए कनेक्शन बंद, छोटे सिलेंडर के सहारे चल रही रसोई
वंदे भारत का स्लीपर अवतार जल्द देगा दस्तक, मुंबई से बेंगलुरु की दूरी होगी और आसान, लॉन्च की तैयारी तेज
मंत्री गिरीश महाजन ने किया नंदिनी नदी का निरीक्षण, चौड़ीकरण और जल प्रवाह के दिए निर्देश
सप्ताहांत पर उमड़ी भारी भीड़, ढाई हजार रुपये के टिकट से देवस्थान को 65 लाख से अधिक का राजस्व
इस सहयोग के माध्यम से शहर के लिए एक दीर्घकालिक और प्रभावी हीट एक्शन प्लान’ (उष्माघात प्रतिबंधात्मक उपाययोजना) तैयार कर उसे सख्ती से लागू किया जाएगा।
गर्मियों के मौसम में हीटवेव के प्रभाव को कम करने और विशेष रूप से कमजोर व असुरक्षित वर्गों की सुरक्षा के लिए इस पहल की शुरुआत की गई है। मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय अंतर-विभागीय बैठक में इस अहम साझेदारी की औपचारिक घोषणा की गई।
अगले 2 महीनों का क्या है एक्शन प्लान ?
इस साझेदारी के तहत अगले 2 महीनों में संस्था और महानगरपालिका संयुक्त रूप से मौजूदा हीट एक्शन प्लान की समीक्षा करेंगी और उसे अधिक सशक्त बनाएंगे। साथ ही, शहर के लिए एक ‘व्यापक और एकीकृत हीट एंड कूलिंग एक्शन प्लान’ भी तैयार किया जाएगा।
यह नया प्लान भविष्य में आने वाली भीषण गर्मी और लू से निपटने के लिए दीर्घकालिक उपाय सुझाएगा जिससे नागपुर शहर गर्मी के खिलाफ अधिक सक्षम बन सकेगा। सभी विभागों ने मिलकर गर्मी से बचाव के लिए समन्वित और वैज्ञानिक तरीके से काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से होगा बचाव
आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने बैठक में स्पष्ट किया कि शहर में गर्मी की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना और नागरिकों की जरूरतों के अनुसार उपाय लागू करना बेहद जरूरी है।
यह भी पढ़ें:-नागपुर: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा सफल, गहने और मोबाइल चोरी के आरोपी गिरफ्तार; RPF की बड़ी कार्रवाई
विशेष रूप से असुरक्षित समूहों पर ध्यान केंद्रित कर उनकी सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे, बैठक में अतिरिक्त आयुक्त वैष्णवी बी, अतिरिक्त आयुक्त अंकित, मुख्य अभियंता मनोज तालेवार, उपायुक्त निर्भय जैन व राजेश भगत, चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपक सेलोकर और महामारी अधिकारी डॉ. गोवर्धन नवखरे सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
इसके अलावा बैठक में स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन सेवा, नगर नियोजन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, यातायात पुलिस, झुग्गी-झोपड़ी विभाग और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
