Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में गर्मी का तांडव: 10 दिनों में 13 अज्ञात लोगों की मौत, क्या लू ने ली जान या मामला कुछ और?

Nagpur Heatwave: नागपुर में भीषण गर्मी और लू के चलते मेडिकल और मेयो अस्पताल में 13 लोगों की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। प्रशासन रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहा है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Apr 28, 2026 | 08:40 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Heatstroke Deaths: महाराष्ट्र के नागपुर में सूरज की तपिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। शहर में पारा इस कदर चढ़ गया है कि पंखे और कूलर भी फेल नजर आ रहे हैं। इस झुलसा देने वाली गर्मी के बीच सबसे बुरा हाल उन लोगों का है जिनके सिर पर छत नहीं है। पिछले 10 दिनों के भीतर नागपुर के दो बड़े सरकारी अस्पतालों मेडिकल (GMCH) और मेयो (IGGMCH) में कुल 13 लोगों की मौत दर्ज की गई है।

अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की तादाद

गर्मी का असर केवल मौतों तक सीमित नहीं है, बल्कि अस्पतालों के ओपीडी में हीट स्ट्रोक के लक्षणों वाले मरीजों की संख्या में भारी उछाल आया है। जानकारी के अनुसार, मेडिकल अस्पताल में 8 और मेयो अस्पताल में 5 अज्ञात लोगों की मौत हुई है। ये सभी मृतक 30 से 50 वर्ष की आयु के बताए जा रहे हैं।

प्रशासन की चुप्पी: मौत की वजह ‘संदिग्ध’

हैरानी की बात यह है कि अस्पताल प्रशासन ने अभी तक इन मौतों का सीधा कारण ‘लू’ को नहीं माना है। अधिकारियों का कहना है कि कई मृतक शराब के नशे में पाए गए थे। कुछ लोग पहले से ही गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) की वजह से शरीर के अंगों का काम बंद करना भी एक बड़ा कारण हो सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

‘उड़ान योजना’ में विदर्भ की अनदेखी? नागपुर एयरपोर्ट को नहीं मिल रही उड़ानों की बढ़ोतरी

हीट स्ट्रोक से बढ़ रही मौतें: पुणे में महिला किसान हुई गर्मी का शिकार, जलगांव में बुजुर्ग की जान गई

लाडकी बहिन योजना: 30 अप्रैल तक कर लें ये काम, वरना रुक जाएंगे 1500 रुपए; 26 लाख महिलाएं हो सकती हैं बाहर

मंत्री नितेश राणे जाएंगे जेल! कीचड़ फेक मामले में कोर्ट ने सुनाई 1 माह जेल की सजा, महाराष्ट्र में सियासी तूफान

फिलहाल, इन सभी मामलों को ‘संदिग्ध मौतों’ की श्रेणी में रखा गया है। विसरा रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि क्या यह ‘हीट वेव‘ का शिकार हुए हैं।

लावारिस मिले शव, पहचान चुनौतीपूर्ण

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से इन शवों को अस्पताल पहुंचाया गया था। चूंकि ये सभी फुटपाथ या खुले मैदानों में लावारिस हालत में मिले थे, इसलिए इनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। विशेषज्ञों का मानना है कि भीषण गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी होने से ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट फेलियर की संभावना बढ़ जाती है, जो इन मौतों की वजह हो सकती है।

यह भी पढ़ें:- लाडकी बहिन योजना: 30 अप्रैल तक कर लें ये काम, वरना रुक जाएंगे 1500 रुपए; 26 लाख महिलाएं हो सकती हैं बाहर

नागपुर का तापमान 45 डिग्री के पार

बता दें कि मौसम विभाग ने सोमवार को नागपुर शहर का अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री दर्ज किया जो औसत से 2.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 27.2 डिग्री दर्ज किया गया जो औसत से 1.4 डिग्री अधिक रहा। हालांकि दिनभर तपाने वाली गर्मी के बाद शाम को आसमान में बादल छाए, बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली।

Nagpur heatwave 13 deaths medical mayo hospital suspected heatstroke

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 28, 2026 | 08:40 AM

Topics:  

  • Heat Wave
  • Maharashtra News
  • Nagpur
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.