नागपुर डेंटल कॉलेज में रैगिंग का आरोप, परिजनों ने मांगा छात्र का प्रवेश रद्द कर फीस वापस करने की मांग

Hostel Harassment Case: नागपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पतालमें प्रथम वर्ष के 19 वर्षीय छात्र ने सीनियर विद्यार्थियों पर रैगिंग, मानसिक प्रताड़ना और धमकियां देने के आरोप लगाए हैं।
nagpur government dental college ragging case
नागपुर डेंटल कॉलेज रैगिंग(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • नागपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के 19 वर्षीय छात्र ने सीनियर्स पर मानसिक प्रताड़ना, अभद्र व्यवहार और धमकियां देने का आरोप लगाया है।

  • उत्तर प्रदेश के हमीरपुर निवासी छात्र ने 22 नवंबर को अजनी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

  • परिजनों का आरोप है कि हॉस्टल में एक कमरे में 14 विद्यार्थियों को रखा गया, जबकि प्रवेश के समय 2-3 छात्रों के रहने की जानकारी दी गई थी।

Nagpur Dental College Ragging: शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में रैगिंग का मामला अब कॉलेज की हॉस्टल व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही तक पहुंच गया है। प्रथम वर्ष के एक छात्र ने सीनियर विद्यार्थियों पर गंभीर मानसिक प्रताड़ना, अभद्र व्यवहार और धमकियां देने के आरोप लगाए हैं। अब छात्र के परिजनों ने प्रवेश रद्द करने की मांग की है।

हालांकि कॉलेज प्रशासन द्वारा पहले ही तीन सीनियर्स को हॉस्टल से बाहर कर दिया गया है, लेकिन घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के 19 वर्षीय छात्र ने 22 नवंबर को अजनी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। छात्र ने जून की नीट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 552 हासिल की थी।

लगातार था मानसिक दबाव में

इसी आधार पर उसे जीडीसीसी में बीडीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश मिला। वह 26 अक्टूबर को अपनी मां और भाई के साथ नागपुर पहुंचा। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे हॉस्टल में ठहराया गया। शिकायत के अनुसार, हॉस्टल में पहले ही दिन कुछ सीनियर विद्यार्थियों ने उसे और उसके बैचमेट्स को निशाना बनाया। लगातार मानसिक दबाव के चलते छात्र ने अपनी मां को फोन कर घटना की जानकारी दी और उसी दिन हॉस्टल छोड़कर घर लौट गया।

nagpur government dental college ragging case
अवैध फ्लेक्स लगाने वालों के चेहरे अब वेबसाइट पर होंगे सार्वजनिक, पुणे मनपा का भाऊ, फ्लेक्स हटाओ अभियान शुरू

एक कमरे में 14 छात्र, जगह की कमी

परिजनों का आरोप है कि प्रवेश के समय एक कमरे में 2-3 विद्यार्थियों के रहने की जानकारी दी गई थी, लेकिन बाद में एक कमरे में 14 छात्रों के रहने की बात सामने आई। इससे हॉस्टल की वास्तविक व्यवस्था और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों ने घटना से जुड़े हॉस्टल के प्रवेश द्वार, गलियारों और कॉमन एरिया के सीसीटीवी फुटेज मांगे थे। उनका आरोप है कि फुटेज उपलब्ध कराने में टालमटोल की गई और बाद में सिस्टम की सर्विसिंग का हवाला देकर रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी गई।

nagpur government dental college ragging case
कल्याण-टिटवाला में 9 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़, ठाणे पुलिस मुख्यालय के कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज; आरोपी फरार

ई-मेल के जरिए भी शिकायत

परिजनों ने डीन को ई-मेल के जरिए भी शिकायत कर एंटी रैगिंग कमेटी और स्क्वाड से जांच कराने की मांग की थी। मामले को लेकर यूजीसी की एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन, महाराष्ट्र आरोग्य विज्ञान विश्वविद्यालय, डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय से भी शिकायत की गई है। परिजनों ने छात्र का प्रवेश रद्द कर जमा फीस वापस करने का अनुरोध किया, लेकिन डीन ने बताया कि प्रवेश केंद्रीयकृत प्रक्रिया के तहत होने के कारण इसे कॉलेज स्तर पर रद्द नहीं किया जा सकता।