नागपुर में महिला ने तेज़ रफ़्तार SUV से 7 लोगों को मारी टक्कर, पुलिस को नशे में गाड़ी चलाने का शक

Nagpur Women Driver Hit And Run Case: नागपुर के गोरेवाड़ा में तेज रफ्तार SUV ने 7 लोगों को रौंदा। हादसे में 3 बच्चों समेत 4 गंभीर। शराब के नशे में गाड़ी चलाने के शक में महिला चालक गिरफ्तार।
nagpur gorewada suv accident drunk driving woman driver arrested
नागपुर के हादसे की सांकेतिक फोटो(सोर्स: एआई फोटो)
Published on
Updated on

Drunk Driving Woman Driver Nagpur: नागपुर शहर के गोरेवाड़ा इलाके में मंगलवार रात करीब 10:30 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। दिनशॉ फैक्टरी के पास एक तेज़ रफ्तार किया सेल्टॉस कार अचानक अनियंत्रित हो गई और उसने सड़क किनारे खड़े तथा चल रहे लोगों को कुचल दिया।

इस खौफनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों समेत कुल 7 लोग घायल हो गए। कार की गति इतनी तेज़ थी कि टक्कर के बाद मौके पर अफ़रा-तफ़री और चीख-पुकार मच गई।

एक के बाद एक कई लोगों को मारी टक्कर

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, रजिस्ट्रेशन नंबर MH-31 FU-0272 वाली किया सेल्टॉस कार को 32 वर्षीय दीपाली यांग नाम की महिला चला रही थी। कार अत्यधिक तेज़ रफ्तार में थी। सबसे पहले इस कार ने सड़क किनारे खड़ी बाबुल कुलमेथे की SUV को पीछे से ज़ोरदार टक्कर मारी। उस समय वे अपनी नन्हीं बेटी वंशिका के साथ गाड़ी से बाहर निकल रहे थे।

इस ज़ोरदार भिड़ंत के बाद महिला कार से अपना नियंत्रण पूरी तरह खो बैठी। अनियंत्रित वाहन ने रास्ते से पैदल जा रहे तीन छोटे बच्चों को सीधे चपेट में ले लिया। इसके तुरंत बाद कार ने सड़क पर चल रहे दो अन्य नागरिकों हरीश रेवतकर और आशीष नखाते को भी ज़ोरदार टक्कर मार दी।

nagpur gorewada suv accident drunk driving woman driver arrested
पुणे: भोंदू बाबा के विरोध में सड़क पर उतरी गुलाबो गैंग, अशोक खरात के पुतले को पहनाई चप्पल की माला

3 बच्चे समेत 4 की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और राहगीर मदद के लिए दौड़े और सभी घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में हरीश रेवतकर, आशीष पुरुषोत्तम नखाते, बालू कुलमेथे और बच्ची वंशिका कुलमेथे शामिल हैं। घायलों में से चार लोग जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं गंभीर रूप से ज़ख्मी हुए हैं और कुछ की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

संतप्त जनता का पुलिस थाने पर घेराव

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए स्थानीय लोगों ने महिला चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और गिट्टीखदान पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया। निष्पाप लोगों और बच्चों की जान जोखिम में डालने वाली महिला चालक के खिलाफ तत्काल और सख्त से सख्त कानूनी कारवाई की मांग को लेकर संतप्त नागरिकों ने गिट्टीखदान पुलिस स्टेशन का घेराव कर दिया।

स्थिति के तनावपूर्ण होते ही गिट्टीखदान पुलिस स्टेशन परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए ज़ोन 2 की DCP अन्नपूर्णा सिंह और DCP रेड्डी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उग्र जनता को समझा-बुझाकर शांत कराया।

nagpur gorewada suv accident drunk driving woman driver arrested
पुणे DJ विवाद: विद्यानंद बापट के खिलाफ रैपर प्रसाद वेठेकर का विवादित गाना, कहा- बापट को मारनी चाहिए थप्पड़

मेडिकल रिपोर्ट और CCTV जांच जारी

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने आशंका जताई है कि महिला चालक शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चला रही थी। पुलिस उपायुक्त अन्नपूर्णा सिंह ने बताया कि 32 वर्षीय महिला चालक को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और उसकी मेडिकल जांच कराई गई है।

पुलिस के मुताबिक, मेडिकल और ब्लड रिपोर्ट आने के बाद ही नशे के सेवन की आधिकारिक पुष्टि हो पाएगी। फिलहाल पुलिस दुर्घटनास्थल और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे की सटीक कड़ियों का पता लगाया जा सके। बेपरवाही और अत्यधिक तेज़ रफ्तार से गाड़ी चलाने के इस मामले में गिट्टीखदान पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com