Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फर्जी शिक्षक भर्ती घोटाला: विभाग के अधिकारी दस्तावेजों के साथ पुणे मुख्यालय तलब, आराेपियों पर फौजदारी का मामला होगा दर्ज

नागपुर विभाग में शिक्षक और कर्मचारियों की भर्ती का घोटाला उजागर होने के बाद हड़कंप मंच गया है। इस मामले में अब एक-एक परत खुलने लगी है। शिक्षा उपसंचालक उल्हास नरड समेत पांच लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Apr 17, 2025 | 08:31 AM

शिक्षा मंडल पुणे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: नागपुर विभाग में शिक्षक और कर्मचारियों की भर्ती का घोटाला उजागर होने के बाद एक-एक परत खुलने लगी है। नागपुर जिले में 580 शिक्षक भर्ती घोटाले ने हर जगह हलचल मचा दी है। जिले के निजी प्राथमिक स्कूलों में एक या दो नहीं बल्कि 580 शिक्षकों की फर्जी नियुक्ति की गई है। यह भी सामने आया है कि इन फर्जी नियुक्तियों और वेतनों के कारण सरकारी खजाने से करोड़ों रुपए की ठगी की गई है और खुद शिक्षा विभाग ने अपने एक आदेश में यह बात स्वीकार की है।

इस मामले में शिक्षा विभाग ने शिक्षा आयुक्त को घोटाले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। फर्जी शालार्थ आईडी प्रकरण सामने आने के बाद नागपुर पुलिस ने शिक्षा उपसंचालक उल्हास नरड, अधीक्षक निलेश मेश्राम, शिक्षा उपनिरीक्षक संजय सुधाकर, लिपिक सूरज नाइक और पराग पुटके को गिरफ्तार किया है।

दूसरी ओर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और पुलिस को इस घोटाले की गहन जांच करने का आदेश दिया है। इस बीच विभाग ने जांच शुरू कर दी है। माध्यमिक, प्राथमिक शिक्षाधिकारी सहित वेतन पथक अधिकारी और कर्मचारियों को दस्तावेजों के साथ पुणे मुख्यालय तलब किया गया है।

क्या है मामला?

भंडारा जिले में एक बोगस शिक्षक को शालार्थ आईडी दिये जाने संबंधी मामले के बाद शिक्षा उपसंचालक उल्हास नरड, माध्यमिक विभाग के अधीक्षक नीलेश मेश्राम सहित 5 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शिक्षा विभाग के अधिकारी पुणे तलब

इस मामले में शिक्षा संचालक स्तर पर जांच शुरू की गई है। इसी जांच के सिलसिले में सभी अधिकारियों को पुणे तलब किया गया है। अधिकारी दस्तावेजों के साथ पुणे पहुंच गये हैं लेकिन वे इस मामले से कोई भी संबंध होने से इनकार कर रहे हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि रूटीन जांच-पड़ताल के लिए पुणे आये हैं। इस बीच घोटाला सामने आने के बाद कई शिक्षकों की शालार्थ आईडी ब्लॉक कर दी गई है। इस वजह से शिक्षकों के वेतन भी नहीं निकाले जा रहे हैं।

2012 में भर्ती पर लगी थी रोक

दरअसल, 2012 में पड़ताल के बाद शिक्षक समायोजन की प्रक्रिया पूरी होने तक शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति पर रोक लगाई गई थी। शिक्षाधिकारियों को आदेश दिये गये थे कि किसी भी नियुक्ति को मान्यता न दी जाए। इस आदेश के बाद भी मंत्रालय स्तर पर मान्यता लाई गई। यही वजह है कि इस समूचे मामले में उच्च पदस्थ अधिकारियों की भी साठगांठ से इनकार नहीं किया जा सकता।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

2012 में स्कूलों में छात्रों की पड़ताल की गई थी। इसमें पाया गया था कि छात्रों की संख्या कम होने से कई शिक्षक अतिरिक्त हो गये हैं। 2 मई 2012 को शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया। इसमें स्पष्ट किया गया कि जब तक शिक्षक-कर्मचारियों के समायोजन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती नई नियुक्ति न की जाए। यदि संस्था स्तर पर नियुक्ति की जाती है तो उसे शिक्षाधिकारियों द्वारा मान्यता न दी जाए। इसके बाद भी नियुक्तियों का सिलसिला जारी रहा।

580 शिक्षक व कर्मचारियों की नियुक्तियां बोगस

9 अप्रैल 2015 को शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि विभाग में 580 शिक्षक व कर्मचारियों की नियुक्तियां प्रथम दृष्टया बोगस पाई गई हैं। यानी शिक्षा विभाग ने ही खुद नियुक्तियों को बोगस करार दिया है।

Nagpur fake teacher recruitment scam 5 arrested including deputy director of education narad

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 17, 2025 | 07:30 AM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Nagpur Police

सम्बंधित ख़बरें

1

Nashik मनपा चुनाव: 31 प्रभागों के लिए प्रशासनिक ढांचा तैयार, चुनाव में लगेंगे 10 हजार कर्मचारी

2

अंतिम मतदाता सूची जारी, नासिक चुनावी इतिहास में नया रिकॉर्ड, 13.60 लाख वोटर तय करेंगे मनपा का भविष्य

3

मेमोरी चिप्स तैयार, EVM का इंतजार, नागपुर मनपा चुनाव की बड़ी चुनौती, 10000 बैलेट यूनिट की होगी जरूरत

4

Nashik: पुराने लैपटॉप लौटाकर, 15 हजार तलाठियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन, किसानों को भारी झटका

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.