-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur District Administration Becomes Alert For Gbs
GBS के लिए सर्तक हुआ नागपुर जिला प्रशासन, सभी अस्पतालों को दिए गए दिशानिर्देश
- Written By: आकाश मसने
पुणे में गुलियन बैरी सिंड्रोम (GBS) बीमारी के मरीज पाए जाने के बाद अब नागपुर में भी सतर्कता की दृष्टि से मनपा द्वारा उपाय किए जा रहे हैं। मनपा ने शहर के सभी अस्पतालों को दिशानिर्देश दिए...

(कॉन्सेप्ट फोटो)
नागपुर: महाराष्ट्र के पुणे में तेजी से पैर पसार रहा (GBS) रोग अब महाराष्ट्र के बाहर भी पहुंच गया है। इस बीमारी से अब तक तीन लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र के बाद गुलियन-बैरे सिंड्रोम के मरीज की पश्चिम बंगाल में पुष्टि हुई थी। अब तेलंगाना में भी जीबीएस का एक मरीज मिला है। इसके बाद महाराष्ट्र के सभी जिले अलर्ट मोड में आ गए है।
पुणे में गुलियन बैरी सिंड्रोम (GBS) बीमारी के मरीज पाए जाने के बाद अब नागपुर में भी सतर्कता की दृष्टि से मनपा द्वारा उपाय किए जा रहे हैं। मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी के निर्देशों के अनुसार शहर के सभी अस्पतालों को दिशानिर्देश जारी किए गए।
जीबीएस के मरीज पुणे में काफी गति से बढ़ रहे हैं जिससे पूरे राज्य का स्वास्थ्य प्रशासन सतर्क हो गया है। इस संदर्भ में मनपा की ओर से भी सभी अस्पतालों को संदिग्ध या बाधित मरीजों की पंजीयन करने के बाद इसकी जानकारी मनपा के स्वास्थ्य विभाग को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए जाने की जानकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपक सेलोकर ने दी।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Paper Leak का केंद्र बना महाराष्ट्र, नागपुर-चंद्रपुर में भी CBI की छापेमारी, अब तक 10 गिरफ्तार
नागपुर संभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 23 राजस्व कर्मचारियों को नायब तहसीलदार पद पर मिली पदोन्नति
नागपुर मनपा एजुकेशन विभाग हुआ हाईटेक, एक क्लिक पर मिलेंगे 50 साल पुराने स्कूल दस्तावेज
नागपुरवासियों को मिलेगी एक और फ्लाईओवर की सौगात, 31 अगस्त को शुरू होगा RTO ब्रिज
घबराने की जरूरत नहीं
स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपक सेलोकर ने कहा कि जीबीएस कोई नई बीमारी नहीं है। उपचार के बाद रोगी पूरी तरह से ठीक हो जाता है लेकिन कुछ को लंबे समय तक परेशानी का अनुभव हो सकता है। नागरिकों को सावधान रहना चाहिए और घबराना नहीं चाहिए। यदि किसी को चलने में कठिनाई, कमजोरी, अंगों में झुनझुनी, अंगों में ताकत की कमी, दस्त, बोलने या भोजन निगलने में कठिनाई सहित किसी भी अन्य लक्षण का अनुभव होता है तो डॉक्टर से उपचार लेना चाहिए। सरकारी आदेश के अनुसार सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है। अगर निजी अस्पतालों को ऐसे मरीज मिलें तो महानगर पालिका को सूचना देने की सलाह भी सेलोकर ने दी।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ये हैं लक्षण
- चलने में कठिनाई
- कमजोरी
- अंगों में झुनझुनी
- अंगों में शक्ति की कमी
- दस्त
- निगलने में कठिनाई
- सांस लेने में दिक्क्त
इस तरह रखें ध्यान
- दूषित पानी न पिएं, उबालकर पिएं
- भोजन ताज़ा और स्वच्छ होना चाहिए
- पका हुआ भोजन और बासी भोजन एक साथ नहीं रखना चाहिए
- अपने हाथ बार-बार धोएं
Nagpur district administration becomes alert for gbs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
Jul 08, 2026 | 07:39 AMमहाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
Jul 08, 2026 | 07:32 AMYogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान
Jul 08, 2026 | 07:32 AMबारिश थमेगी तभी चलेगी रेल! नागपुर रूट पर बारिश का असर, गीतांजलि-दुरंतो समेत कई ट्रेनें घंटों लेट
Jul 08, 2026 | 07:25 AMIND vs ENG 3rd T20: 76 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 125 रन से जीतकर सीरीज में बनाई 2-0 की लीड
Jul 08, 2026 | 07:24 AMराम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बड़ा सवाल! मनोज कुमार पारस बोले- आखिर चंपत राय कब देंगे जवाब?
Jul 08, 2026 | 07:23 AMCM मोहन यादव ने अमित शाह समेत केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, नर्मदा परियोजनाओं को गति देने पर हुआ मंथन
Jul 08, 2026 | 07:22 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














