नागपुर दीक्षाभूमि: धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस की तैयारियां तेज, 14 अक्टूबर तक पूरी होंगी व्यवस्थाएं

Dhammachakra Pravartan Din: नागपुर के दीक्षाभूमि में धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। अनुयायियों की सुविधा के लिए व्यवस्था 14 अक्टूबर से पहले पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
Nagpur Deekshabhoomi Preparations
DM श्री कुमार आशीर्वाद, मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Deekshabhoomi Preparations: नागपुर जिले में धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर दीक्षाभूमि में आने वाले लाखों अनुयायियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए महानगरपालिका और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने दीक्षाभूमि परिसर में निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार को मजबूत और सुरक्षित बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही मुख्य समारोह के दिन और अन्य दिनों में भी अनुयायियों को स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देने के भी निर्देश दिए।

अधिकारियों ने दीक्षाभूमि परिसर का संयुक्त निरीक्षण

उन्होंने सभी व्यवस्थाएं 14 अक्टूबर से पहले पूरी करने के निर्देश दिए, धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के मद्देनजर मनपा द्वारा की जा रहीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर और जिलाधिकारी श्री कुमार आशीर्वाद ने दीक्षाभूमि परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया।

इस दौरान परमपूज्य डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक समित्ति के पदाधिकारियों के साथ दोनों अधिकारियों ने पूरे परिसर का दौरा कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया, निरीक्षण के दौरान दीक्षाभूमि परिसर में निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार की स्थिति की समीक्षा की गई।

नागपुर मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने निर्देश दिए कि सुरक्षा दीवार का निर्माण मजबूत और व्यवस्थित तरीके से किया जाए, ताकि समारोह के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले अनुयायियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने परिसर में स्वच्छता, शौचालयों की उपलब्धता, जमीन के समतलीकरण और अन्य सुविधाओं की भी विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं।

Nagpur Deekshabhoomi Preparations
नागपुर के उद्योगों को महावितरण से बड़ी राहत, स्वागत कक्ष में बिजली समस्याओं का त्वरित समाधान

अस्थायी शौचालय और पार्किंग स्थल की भी की गई समीक्षा

नागपुर मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर और जिलाधिकारी श्री कुमार आशीर्वाद ने दीक्षाभूमि के मुख्य समारोह स्थत के साथ आसपास के विभिन्न क्षेत्ररों का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्व की इमारत के पीछे की जगह पर अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इसके अलावा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई और सामाजिक न्याय भवन परिसर में पार्किंग स्थल पर शौचालयों की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। अंबाझरी तालाब परिसर में तैयार किए जा रहे विश्रामगृह सहित अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com