‘वर्चस्व’ की लड़ाई में अपराधी की हत्या, अस्सू गैंग ने समीर येड़ा को टपकाया, इलाके में दहशत का माहौल
Nagpur Crime News: नागपुर में वर्चस्व की लड़ाई में हत्या को अंजाम देने का मामला सामने आया है। यशोधरानगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को हत्या की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।
- Written By: प्रिया जैस
छत्रपति संभाजी नगर में हत्या (कंसेप्टो फोटो)
Nagpur Crime: यशोधरानगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को तड़के हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई। परिसर में वर्चस्व बनाने और पुरानी रंजिश के चलते अस्सू नामक अपराधी की गैंग ने चर्चित अपराधी समीर येड़ा को मार डाला। इस घटना से परिसर में हड़कंप मच गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है लेकिन देर रात तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
मृतक राजीव गांधीनगर निवासी समीर शेख उर्फ येड़ा समशेर खान (30) बताया गया। येड़ा के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट, लूटपाट, डकैती की तैयारी और ड्रग्स की तस्करी सहित 31 गंभीर मामले दर्ज थे। वर्ष 2014 में पुलिस ने उसे तड़ीपार किया था। वर्ष 2019 और 2021 में पुलिस ने उसके खिलाफ एमपीडीए भी लगाया था।
3 साथियों के साथ मिलकर हत्या को दिया अंजाम
आरोपियों में राजीव गांधीनगर निवासी शेख अफसर उर्फ अस्सू शेख सत्तार (31), शांतिनगर निवासी अब्दुल फईम उर्फ चूहा हनीफ शेख (23) और उनके 3 साथियों का समावेश है। अस्सू के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट और लूट के मामले दर्ज हैं। येड़ा और अस्सू एक ही इलाके में रहते हैं। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों अपराधी परिसर में अपना वर्चस्व बनाने का प्रयास करते थे।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर से सरकारी बस उड़ा ले गया तेलंगाना का शातिर चोर, रास्ते में सवारियां भी बिठाईं; अमरावती में गिरफ्तार
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
येड़ा को अपने ऊपर हावी होता देख अस्सू कई दिनों से उसे टपकाने की प्लानिंग कर रहा था। नागपुर में गुरुवार को तड़के येड़ा मोमिनपुरा स्थित अपनी ससुराल से दोपहिया वाहन पर घर लौट रहा था। आरोपी पहले से ही उसकी निगरानी कर रहे थे। राजीव गांधी पुलिया के नीचे आरोपियों ने येड़ा को घेर लिया। कोयता, चाकू और बेसबॉल स्टिक से उस पर हमला किया गया। आरोपी लगातार उसके शरीर पर प्रहार करते रहे।
यह भी पढ़ें – साथ होने के बाद भी खा गया अकेलापन, डॉक्टर ने पत्नी संग खाया जहर, लिखे 3 सुसाइड नोट
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
येड़ा को मौत के घाट उतारने के बाद वे फरार हो गए। सुबह के समय हुई इस वारदात से स्थानीय नागरिकों की नींद उड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी निकेतन कदम और यशोधरानगर के इंस्पेक्टर रमेश खुणे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पंचनामा कर येड़ा के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेयो अस्पताल भेजा गया। यहां तनाव की आशंका के चलते पुलिस ने बंदोबस्त तैनात किया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सभी के पड़ोसी राज्य में फरार होने की जानकारी सामने आ रही है।
